Saturday, April 18, 2026
Homeराज्य'शर्टलेस' यूथ कांग्रेसियों के समर्थन में राहुल गांधी, बब्बर शेर और देशभक्त...

‘शर्टलेस’ यूथ कांग्रेसियों के समर्थन में राहुल गांधी, बब्बर शेर और देशभक्त बताकर मोदी सरकार पर बोला हमला

भोपाल में कांग्रेस किसान की महाचौपाल हुई, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए। महाचौपाल में राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का मुद्दा उठाया और साथ ही उस यूथ कांग्रेस के नेताओं की भी पीठ थपथपाई, जिन्हें भारत मंडपम में लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था। इस मामले में पुलिस ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके समर्थन में राहुल गांधी खड़े हुए हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं, वे किसी से नहीं डरेंगे। “आप में कांग्रेस पार्टी का ख़ून है,आप में देशभक्ति है। आप सबको दिल से धन्यवाद करता हूं। राहुल गांधी यहीं नहीं रुके। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दे डाली की, कहा अगर हिम्मत है तो वो अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को रद्द करके दिखाएं।

राहुल गांधी की बड़ी बातें

  • अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील में पीएम मोदी ने देश को बेच दिया।
  • इस समझौते से देश का डेटा सौंपा गया, जो शर्म की बात है ।
  • किसान, टेक्सटाइल उद्योग और रोजगार को नुकसान पहुंचाया।
  • सरकार ने अमेरिकी कंपनियों को सोया, कपास और भुट्टा बेचने की छूट देने की तैयारी कर ली है।
  • इससे भारतीय किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।
  • भारत को ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा, हर साल अमेरिका से भारी सामान खरीदना पड़ेगा
  • एपस्टीन फाइल और अडानी से जुड़े मामलों की वजह से सरकार झुकी।
  • अगर मोदी पर दबाव और धमकी न होती तो वो ऐसा नहीं करते।
  • हमारी इंडस्ट्री का क्या होगा, मोदी ने दबाव में सब दे दिया।
  • हिन्दुस्तान के इतिहास में पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular