मेष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छे रिणाम लेकर आएगा। आप जिस काम को करेंगे, उस काम में आपको सफलता हासिल होगी। परिवार के साथ अच्छा समय गुजारने का मौका मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अपने लक्ष्य पर अधिक फोकस करने की ज़रूरत है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 3
उपाय- घर के मंदिर में देसी घी का दीया जलाएं।
वृषभ राशि- आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। सेहत के साथ लापरवाही अपको परेशानी में डाल सकती है। घर के किसी बड़े की सलाह आज आपको किसी बड़ी मुसीबत से बाहर निकालने में मददगार होगी। स्कूल जाने वाले छात्र अपनी पढ़ाई पर फोकस दें।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 4
उपाय- ज़रूरतमंदों को कपड़े दान करें।
मिथुन राशि- आज आपकी मुलाक़ात किसी खास व्यक्ति से होगी। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा जिसका अनुभव आप अपने परिवार के साथ भी साझा करेंगे। कुल मिलाकर आपका आज का दिन बेहतर से भी बेहतरीन होगा। आज बच्चों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 8
उपाय- शनि देव को तिल का तेल अर्पित करें।
कर्क राशि- आज आपको धन का लाभ होगा। पुराना रुका हुआ या किसी को उधार दिया हुआ धन भी आपको मिल सकता है। दिनभर की भाग-दौड़ आपको थोड़ा थका सकती है, लेकिन परिवार के पास जाकर आप हल्का और सुकून महसूस करेंगे। आपके घर आज अचानक कोई मेहमान आ सकता है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 3
उपाय- केले के पेड़ की पूजा करें।
सिंह राशि- आज आपकी मुलाक़ात किसी खास व्यक्ति से होगी। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा जिसका अनुभव आप अपने परिवार के साथ भी साझा करेंगे। कुल मिलाकर आपका आज का दिन बेहतर से भी बेहतरीन होगा। आज बच्चों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग- मैरून
शुभ अंक- 8
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कन्या राशि- आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए तरक्की के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक लिहाज से आप मजबूत होंगे और व्यापारियों को आज धन लाभ हो सकता है। स्कूल जाने वाले छात्रों को शिक्षक से तारीफ़ मिलेगी जिससे उनका पूरा दिन अच्छा गुज़रेगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 6
उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें, लाल गुलाब का फूल चढ़ाएं।
तुला राशि- आज किसी क़रीबी के साथ मुलाकात अपका दिन बेहतर बना सकता है। भूलकर भी बड़ों का अनादर ना करें, वरना काम में परेशानी आ सकती है। परिवार के साथ थोड़ा वक्त बिताएं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
उपाय- घर के किसी बड़े से माथे पर तिलक लगवाकर निकलें।
वृश्चिक राशि- बेहतर करने की चाह आज आपको सबसे पीछे कर सकती है। ये समझे कि समय बड़ा बलवान होता है। परिवार के किसी सदस्य के साथ कहासुनी हो सकती है। अपनी वाणी पर काबू रखें। छात्रों के लिए आज की उत्साह से भरा होगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सफ़ेद या सिल्वर
उपाय- सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
धनु राशि- आज आपकी मुलाक़ात किसी खास व्यक्ति से होगी। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा जिसका अनुभव आप अपने परिवार के साथ भी साझा करेंगे। कुल मिलाकर आपका आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 8
उपाय- शनि देव को तिल का तेल अर्पित करें।
मकर राशि- आज आपको अपने किसी मित्र की वजह से लाभ मिलेगा। खाने की वस्तुओं से जुड़े व्यापार करने वालों को आज बड़ा लाभ होगा। आज आप किसी बड़ी योजना पर काम कर सकते हैं। घर के छोटों की सेहत का ख्याल रखें।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 5
उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
कुंभ राशि- भावनाओं में बह कर आज आप कुछ ग़लत फैसले ले सकते हैं। किसी भी निर्णय को लेने से पहले सिर्फ दिल से ही नहीं दिमाग से भी सोचें। दूर शहर में रह रहे लोगों को आज परिवार की बहुत याद आएगी। मन हल्का करने के लिए रो भी सकते हैं।
शुभ रंग- चांदी जैसा सफ़ेद
शुभ अंक- 2
उपाय- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
मीन राशि- मीन राशिवाले आज अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते है, इसलिए अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा थकान भरा होगा, क्योंकि परीक्षा का बोझ उनके नन्हें दिमाग पर असर डाल सकता है।
शुभ रंग- सुनहरा
शुभ अंक- 1
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें।



