Salim Wastik’s attacker killed in encounter: यूट्यूबर सलीम वास्तिक (Youtuber Salim Wastik) का गला रेतने वाले आरोपी जीशान (Zeeshan) का पुलिस ने एनकाउंटर (encounter) कर दिया है। आरोपी जीशान ने अपने भाई के साथ मिलकर लोनी क्षेत्र में रहने वाले सलीम वास्तिक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर एक-एक लाख का ईनाम घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक उन्हें जानकारी मिली थी, कि दोनों खोड़ा में रह रहे हैं और किसी अन्य पर हमला करने के लिए फिर लोनी क्षेत्र आ रहे हैं। पुलिस ने इलाके की रेकी की, तो उन्हें बाइक से दो लोग आते दिखे, पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें जीशान को गोली लग गई, जबकि उसका भाई गुलफाम फरार हो गया। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे रविन्द्र गौड़ ने बताया कि मुठभेड़ में दो पुलिसवाले भी घायल हुए हैं। साथ ही लोना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार की बुलेटप्रुफ जैकेट में भी गोली लगी है। पुलिस ने वो धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है, जिससे सलीम पर हमला किया था। इसके अलावा इनके पास से विदेशी पिस्टल भी बरामद हुई है।
जीशान का पाकिस्तान कनेक्शन !
एनकाउंटर में मारा गया जीशान अमरोहा के सैदनगली गांव का रहने वाला था। वो अपने भाई गुलफाम के साथ खोड़ा में किराए पर रहता था और कारपेंटर का काम करता था। बताया जा रहा है कि वो कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन आर्मी मेहदी मॉडरेटर (Radical Muslim organization Army Mehdi Moderator) से जुड़ा हुआ था। साथ ही एक पाकिस्तानी यूट्यूबर से भी जुड़ा हुआ था, बताया जा रहा है कि उसी पाकिस्तानी यूट्यूबर (Pakistani Youtuber) के उकसाने पर जीशान ने सलीम वास्तिक को निशाना बनाया। क्योंकि सलीम वास्तिक मुस्लिम धर्म छोड़ चुका था और इस्लाम की कुरीतियों के खिलाफ खुलकर बोलता था।

हमले के बाद ग्रुप में शेयर किया था मैसेज
बताया जा रहा है कि सलीम पर जानलेवा हमला करने के बाद इन्होंने ग्रुप में लिखा था कि सलीम एक्स मुस्लिम को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, वीडियो चाहिए क्या? पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जीशान के भाई गुलफाम की गिफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। बीजेपी के स्थानीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस की जमकर तारीफ की और कहा कि खुद सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लिया था और कहा था कि ऐसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।



