Wednesday, May 27, 2026
Homeबॉलीवुडशादी बचाने के लिए सुनीता ने रखी ये शर्त, अब क्या जवाब...

शादी बचाने के लिए सुनीता ने रखी ये शर्त, अब क्या जवाब देंगे हीरो नंबर वन

पहले आरोप, फिर प्रत्यारोप और अब माफी। इन दिनों इसी के इर्द-गिर्द घूम रही है हीरो नंबर वन कहे जाने वाले गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता की कहानी। इनकी शादीशुदा लाइफ ऐसी पहेली बनी हुई है, कि न तो शायद ये खुद समझ पा रहे हैं और न ही किसी को समझा पा रहे है। पहले सुनीता ने गोविंदा पर चीटिंग के आरोप लगाए, जिसके जवाब में गोविंदा ने परिवार को साजिश के तरह इस्तेमाल करने की बातें कहीं और अब फिर सुनीता आहूजा पति को माफ कर देने वाली बातें कर रही है। पति गोविंदा पर यंग एक्ट्रेस के साथ संबंध रखने का आरोप लगाने वाली सुनीता अब नए व्लॉग के साथ प्रकट हुईं तो जुबां पर माफीनामे का जिक्र था।

फाइल फोटो

व्लॉग में सुनीता आहूजा ये कहती नजर आ रही हैं कि वो मेरे बचपन का प्यार है। अगर बदल जाते हैं और मेरे मुताबिक जीवन जीते हैं तो मैं उन्हें माफ कर दूंगी। अब ये वो उम्र नहीं है जब मैं इतना तनाव झेल सकूं। मैं मेनोपॉज से गुजर रही हूं। इस वक्त आपको अपने पति और बच्चों के सर्पोट की जरूरत होती है, न कि दबाव डालने की। सुनीता आहूजा ने ये भी कहा कि वो खबरों में आने वाली हर बात पर ध्यान नहीं देना चाहती।

फाइल फोटो

उन्होंने ये भी कहा कि काफी लोगों ने मेरी मासूमियत का फायदा उठाया है। मैंने बहुत कुछ सहा है, मगर अब और नहीं। अब मैंने अपनी पहचान बना ली है। मैं हमेशा इमोशनल रहूंगी क्योंकि 40 साल का रिश्ता रातोंरात नहीं टूटता।

स्कूल फंग्शन में परफॉर्म करते गोविंदा

गोविंदा के स्कूल में परफॉर्म करने पर भी जताया दुख

हाल ही में गोविंदा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो एक स्कूल के फंग्शन में परफॉर्म करते दिखे थे, इस पर भी सुनीता ने दुख जताया। सुनीता ने कहा कि गोविंदा जैसा कोई एक्टर नहीं, लेकिन आजकल वो क्या कर रहे हैं। मैंने पढ़ा है कि लोकल इवेन्ट्स में परफॉर्म करने पर उसकी आलोचना हो रही है। ये मेरे लिए दुख की बात है।

फाइल फोटो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular