दूल्हे को भारी पड़ा मजाक, दुल्हन ने 48 घंटे में ले लिया तलाक
नए नवेले दूल्हे को अपनी दुल्हन के साथ प्रैंक करना इतना भारी पड़ गया, कि उसकी शादी ही टूट गई। दुल्हन ने कहा कि उसके पति ने उसके साथ ऐसा प्रैंक किया, कि वो बर्दाश्त नहीं कर पाई और रिश्ता खत्म कर दिया। महिला ने अपनी कहानी सोशल मीडिया पर बयां की है

रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने रेडित पर अपना ये अनुभव शेयर किया। उसने बताया कि उसका पति काफी प्रैंक करता रहता था, मैंने उसे चेतावनी भी दी थी कि हमारी शादी पर कोई ऐसा वैसा प्रैंक मत करना, वरना मैं रिश्ता तोड़ दूंगी। इसके लिए उसने यानि पति ने हामी भी भरी थी कि न तो वो ऐसा कोई प्रैंक करेगा और न ही स्टंट। बावजूद इसके पति ने ऐसा कर दिया।

दुल्हन के लिबाज में सजी महिला का मुंह केक पर दे मारा, जिससे कमरे में मौजूद सभी लोग हंसने लगी। महिला ने कहा कि पति की इस हरकत से उसके पूरे कपड़े और मेकअप खराब हो गया। महिला ने कहा कि इस हरकत से उसे इतना गु्स्सा आया कि उसने पति को एक घूंसा मार दिया। पति ने उसे मनाने की काफी कोशिश की, मगर वो नहीं मानी। महिला ने शादी के ठीक 48 घंटे बाद ही तलाक की अर्जी दे दी। महिला ने कहा कि अब मैं उस पर भरोसा नहीं कर सकती थी।



