भोजपुरी स्टार निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसके बाद उनकी और आम्रपाली दुबे की तस्वीरें वायरल होने लगी। दरअसल एक पॉडकास्ट के दौरान निरहुआ ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी से कभी प्यार किया ही नहीं। ये मजबूरी वाली जिम्मेदारी है।

अब क्योंकि निरहुआ और आम्रपाली के अफेयर के किस्से खूब चर्चा में रहे हैं, ऐसे में इस बयान को उसी से जोड़कर देखा जाने लगा। निरहुआ ने कहा कि मेरे माता-पिता ने मेरी शादी जबरन कराई थी। मैं उनसे कहता रहा कि मुझे पहले कुछ करने दीजिए, कुछ बनने दीजिए, तब शादी करेंगे। मगर माता-पिता नहीं माने। मुझे भी उसका मलाल रहा, जीवनसाथी ऐसा हो, जिसे आप प्यार करें, मगर मेरे साथ ये कभी हो नहीं पाया। मैंने अपनी पत्नी और बच्चों को भी ये बताया कि मुझे कभी उनसे प्यार नहीं हो पाया। मैं बस फर्ज निभा रहा हूं।

निरहुआ ने कहा कि मैं ऐसा अपने बच्चों के साथ कभी नहीं होने दूंगा। बच्चों को करियर से लेकर जीवनसाथी चुनने की आजादी देंगे। बच्चों को कहा जो प्रोफेसन पसंद है, वही करो। जिसको डायरेक्शन पसंद है, वो डायरेक्शन करें और जिसे एक्टर बनना है वो एक्टर बने। निरहुआ के बड़े बेटे चेन्नई में डायरेक्शन का कोर्स कर रहे हैं, और छोटे बेटे विस्लिन वुड्स में एक्टिंग का कोर्स कर रहे हैं।



