Today’s Horoscope: वैदिक ज्योतिष में राशि चक्र का विशेष महत्व है। हर राशि का अपना एक स्वामी होता है। जिसका ज्योतिष की दुनिया में बड़ा महत्व है। indianviewer.com अपने इस लेख के जरिए आपको चंद्र राशि के आधार पर मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का दिन आज कैसा रहेगा, ये बताएगा। शुभ रंग, शुभ अंक और बुरे ग्रहों को काटने के लिए क्या करें उपाय, इसकी जानकारी भी हम साझा करेंगे।
मेष राशि- आज किसी क़रीबी के साथ मुलाकात अपका दिन बेहतर बना सकती है। भूलकर भी बड़ों का अनादर ना करें, वरना बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। परिवार के साथ थोड़ा वक्त बिताएं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
उपाय- घर के किसी बड़े से माथे पर तिलक लगवाकर निकलें।
वृषभ राशि- बेहतर करने की चाह आज आपको सबसे पीछे कर सकती है। समय का महत्व समझें। परिवार के किसी सदस्य के साथ कहासुनी हो सकती है। अपनी वाणी पर काबू रखें। छात्रों के लिए आज की उत्साह से भरा होगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सफ़ेद या सिल्वर
उपाय- सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
मिथुन राशि- आज आपको अपने किसी मित्र की वजह से लाभ मिलेगा। खाने की वस्तुओं से जुड़े व्यापार करने वालों को आज बड़ा लाभ होगा। आज आप किसी बड़ी योजना पर काम कर सकते हैं। घर के छोटों की सेहत का ख्याल रखें।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 5
उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क राशि- भावनाओं में बह कर आज आप कुछ ग़लत फैसले ले सकते हैं। किसी भी निर्णय को लेने से पहले सिर्फ दिल से ही नहीं दिमाग से भी सोचें। दूर शहर में रह रहे लोगों को आज परिवार की बहुत याद आएगी। मन हल्का करने के लिए वो उनकी याद में रो भी सकते हैं।
शुभ रंग- चांदी जैसा सफ़ेद
शुभ अंक- 2
उपाय- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
सिंह राशि- सिंह राशिवाले आज अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते है, इसलिए अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। घर के किसी बड़े की सलाह आपको किसी बड़ी परेशानी से बाहर निकालने में मददगार होगी। छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा थकान भरा होगा, क्योंकि परीक्षा का बोझ उनके नन्हें दिमाग पर असर डाल सकता है।
शुभ रंग- सुनहरा
शुभ अंक- 1
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानियां खड़ी कर सकता है। व्यापारियों के लिए आज धन लाभ का दिन है। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं उनको आज कोई बड़ी खुशख़बरी मिल सकती है। माता-पिता से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 7
उपाय- ज़रूरतमंद को हरी मूंग का दान करें।
तुला राशि- आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए तरक्की के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक लिहाज से आप मजबूत होंगे और व्यापारियों को आज धन लाभ हो सकता है। स्कूल जाने वाले छात्रों को शिक्षक से तारीफ़ मिलेगी जिससे उनका पूरा दिन अच्छा गुज़रेगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 6
उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें, लाल गुलाब का फूल चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि- आज आपकी मुलाक़ात किसी खास व्यक्ति से होगी। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा, जिसका अनुभव आप अपने परिवार के साथ भी साझा करेंगे। कुल मिलाकर आपका आज का दिन बेहतर से भी बेहतरीन होगा। आज बच्चों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग- मैरून
शुभ अंक- 8
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि- आज आपको धन का लाभ होगा। पुराना रुका हुआ या किसी को उधार दिया हुआ धन भी आपको मिल सकता है। दिनभर की भाग-दौड़ आपको थोड़ा थका सकती है, लेकिन परिवार के पास जाकर आप हल्का और सुकून महसूस करेंगे। अचानक घर आया मेहमान आपको थोड़ा परेशानी दे सकता है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 3
उपाय- केले के पेड़ की पूजा करें।
मकर राशि- आज आपकी मुलाक़ात किसी खास व्यक्ति से होगी। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा जिसका अनुभव आप अपने परिवार के साथ भी साझा करेंगे। कुल मिलाकर आपका आज का दिन बेहतर से भी बेहतरीन होगा। आज बच्चों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 8
उपाय- शनि देव को तिल का तेल अर्पित करें।
कुंभ राशि- आप अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। सेहत के साथ लापरवाही अपको परेशानी में डाल सकती है। घर के किसी बड़े की सलाह आज आप जरूर सुनें, उसे नजरअंदाज कतई ना करें। स्कूल जाने वाले छात्र अपनी पढ़ाई पर फोकस दें।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 4
उपाय- ज़रूरतमंदों को कपड़े दान करें।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा। आप जिस काम को करेंगे, उसमें सफलता हासिल होगी। परिवार के साथ अच्छा वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अपने लक्ष्य पर अधिक फोकस करने की ज़रूरत है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 3
उपाय- विष्णु भगवान की पूजा करें, घर के मंदिर में देसी घी का दीया जलाएं।



