Missile attack on Burj Khalifa: बुर्ज खलीफा…ये सिर्फ एक नाम नहीं, दुबई की पहचान है। 828 मीटर ऊंची ये इमारत दुनिया सबसे लंबी इमारत है, जिसकी कीमत करीब 1.5 अरब डॉलर है। इस इमारत के पास लोगों ने धुएं का गुबार देखा, तो उनके होश उड़ गए। एक वीडियो सामने आया, जिसमें इमारत के पास धुआं उठता दिखा। हालांकि एहतियात के तौर पर इमारत को खाली कराया गया। बताया जा रहा है कि आग की लपटें बुर्ज अलग अरब होटल में भी देखी गई, राहत की बात ये रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। अब लोग दुबई का ये हाल देखकर इंडिया उस मजबूत डिफेंस सिस्टम की तारीफ कर रहे हैं। जिसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरा दुनिया ने देखा।
बुर्ज खलीफा के पास उठा धुएं का गुबार
पाकिस्तान की तरफ से आ रही हर मिसाइल और ड्रोन को एयर डिफेन्स सिस्टम ने ऐसा नेस्तनाबूत किया था, कि पाकिस्तान तो छोड़िए, हिन्दुस्तानियों तक को खबर नहीं लग रही थी, कि पाकिस्तान से कुछ आया। आसमान में एक चिंगारी के साथ सब साफ हो जा रहा था। क्योंकि भारत के पास ऐसा एयर डिफेंस सिस्टम है, जो हवा से अंतरिक्ष तक देश की रक्षा कर सकता है। इंडिया का एयर डिफेंस सिस्टम मल्टी लेयर्ड है, ये कई तरह के हवाई हमलों जैसे कि क्रूज मिसाइलें, बैलिस्टिक मिसाइलें, लड़ाकू विमान, ड्रोन और हेलिकॉक्टर को सेकेंड में स्वाहा कर सकता है।

हालांकि दुबई में एयर डिफेंस सिस्टम ने हमले को तो रोका, मगर जो आग के गोले उठे, उसने सभी को चौंका दिया। जिसके बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया। अब ये समझिए कि UAE के लिए दुबई कितना महत्वपूर्ण है।
UAE के लिए दुबई क्यों है खास?
- दुबई एशिया और यूरोप के बीच का मुख्य कनेक्टिंग प्वाइंट है
- दुबई का अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट 110 देशों को आपस में जोड़ता है
- दुबई से हर रोज 1200 उड़ाने संचालित होती हैं
- तेल पर निर्भरता को कम कर दूसरे क्षेत्रों में नाम बनाया
- रियल स्टेट, पर्यटन और लॉजिस्टिक के जरिए प्रमुख व्यापारिक केन्द्र बना
- 80 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की अर्थव्यवस्था का आधार
- देबेल अली जैसे विशाल बंदरगाह के साथ अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का प्रमुख केन्द्र
- बुर्ज खलीफा और पाम जुमेराह जैसे आकर्षक पर्यटन केन्द्र
- दुबई में 200 से अधिक देशों के लोग रहते हैं, रोजगार करते हैं
- दुबई को UAE की आर्थिक प्रगति का मुख्य आधार कहा जाता है



