Monday, May 25, 2026
Homeखेलसंजू सैमसन ने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया, भारत ने वेस्टइंडीज को...

संजू सैमसन ने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया, भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया

India in Semifinal, T20 World Cup: भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की शानदार पारी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया। संजू सैमसन ने एक 50 गेंदों में 12 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 97 रन बनाए। इस मैच में भारत का कोई भी टॉप बैटर क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक नहीं सका। अभिषेक शर्मा 11 बॉल पर 10 रन ही बना सके। ईशान किशन भी 6 गेंदों पर 10 रन ही बना पाए। सूर्य कुमार यादव ने 16 बॉल पर 18 रन बनाए। भारत की लड़खड़ाती पारी को संजू सैमसन के साथ संभाला तिलक वर्मा की 15 गेंदों की 27 रनों की पारी ने। इसके बाद हार्दिक पांड्या 14 गेंदों में 17 रन बनाए। भारत के 5 विकेट गिर गए थे। लेकिन, शिवम दुबे और संजू सैमसन ने आखिरी ओवर्स में मैच भारत की झोली में डाल दिया। टीम से अंदर-बाहर होने के बावजूद संजू सैमसन ने वापसी वाली पारी खेली। उन्होंने 196 रनों का लक्ष्य हासिल किया। संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

वेस्टइंडीज को संजू ने कैसे धोया?

कोलकाता के चेजिंग ग्राउंड भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज़, हेटमायर, पावेल और होल्डर की ताबड़तोड़ पारी की वजह से टीम ने 195 रन बना डाले। भारत को उम्मीद थी कि, ओस की वजह से उन्हें सेकेंड इनिंग्स में फायदा मिलेगा। लेकिन, 196 रनों का लक्ष्य आसान नहीं था। एक वक्त तो ऐसा लगा कि भारत ये मैच गंवा बैठेगा। लेकिन, संजू सैमसन ने एक छोर से पारी को संभाले रखा। पहले पावरप्ले में 53 रन पर दो विकेट भारत ने गंवा दिए। प्लेयर ऑफ द मैच संजू सैमसन ने मैच के बाद कहा कि, वो 15 साल से ज्यादा वक्त से आईपीएल खेल रहे हैं जिसका उन्हें फायदा मिला। वो पूरी तरह फोकस्ड माइंड के साथ मैदान पर उतरे थे। ये उनका सबसे यादगार दिन था और ईश्वर ने उन्हें भारत को जिताने का जरिया बनाया। उन्होंने बताया कि, उनका रोल साफ था, आक्रामक बल्लेबाजी करनी थी। हालांकि, संजू सैमसन ने ताकत के साथ का नज़ाकत का भी मुजाहिरा पेश किया। उन्होंने अपने नर्व्स पर कंट्रोल रखा और मैच जिताकर ही पवेलियन लौटे। गौरतलब है कि, इस फॉर्मेट में 2024 में संजू सैमसन ने आखिरी अर्धशतक जमाया था। लेकिन, आज उन्होंने पुराने कड़े अनुभवों को पीछे छोड़ते हुए यादगार पारी खेली।

सेमीफाइनल में किससे होगी भारत की भिड़ंत

4 मार्च को पहला सेमीफाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ही ईडेन गार्डेन्स में होगा। जबकि, 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular