US fighter jet F-15 crash in Kuwait: अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के मारे जाने के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव गहराता ही जा रहा है। इस बीच खबर ये आ रही है कि कुवैत एयरस्पेस में एक अमेरिकी फाइटर जेट F-15 क्रैश हुआ है। जानकारी के मुताबिक ये भी साफ नहीं हो पाया है कि फाइटर जेट F-15 क्रैश होने के पीछे कारण क्या था? ये कोई तकनीकी खराबी के चलते हुआ या फिर ऑपरेशनल गलती या फिर किसी अन्य कारणों से हुआ। हालांकि इस क्रैश में पायलट ने समय रहते खुद को इजेक्ट कर लिया।
इस घटना ने कुवैत के एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कुवैत एयरस्पेस में अमेरिकी फाइटर जेट F-15 का क्रैश होना कहीं एयर डिफेंस सिस्टम के गलत पहचान का तो नतीजा नहीं? पेट्रियट मिसाइल सिस्टम ने दोस्त और दुश्मन को पहचानने में कहीं गलती तो नहीं कर दी? एजेंसियां इसकी जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं कि आखिर फाइटर जेट क्रैश होने के पीछे का कारण क्या है। कुवैत में मित्र विमान कैसे क्रैश हो गया?



