Holi 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को होली के पावन पर्व की बधाई दी। अपने संदेश में सीएम योगी ने उस दौर का भी जिक्र किया, जो इन दिनों देखने को मिल रहा है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के युद्ध से जहां पूरी दुनिया में हाहाकार है, वही भारत होली की मस्ती में डूबा हुआ है। सीएम योगी ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दी। उन्होंने कहा कि भारत अपने यशस्वी नेतृत्व में आनंद, उत्साह और उमंग के साथ होली के पर्व का आनंद ले रहा है। और क्या कुछ कहा सीएम योगी ने, सुनिए…
होली के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोरखपुर महानगर के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजिक किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम योगी भी शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी ने भगवान श्री नरसिंह जी की आरती की, जिसके बाद रंगभरी भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। जिसमें सीएम योगी समेत सभी लोगों ने खूब पुष्प वर्षा की। सीएम योगी ने श्री नरसिंह भगवान से सभी के जीवन में साहस, संतुलन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रकाश सदैव बने रहने की प्रार्थना की।



