Tuesday, May 26, 2026
Homeविदेशखामेनेई के उत्तराधिकारी पर लगी मुहर, इजरायल की सेना बोली, 'रहना जरा...

खामेनेई के उत्तराधिकारी पर लगी मुहर, इजरायल की सेना बोली, ‘रहना जरा संभलकर”

Khamenei’s successor is decided: अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के नए सुप्रीम कमांडर के नाम पर आम सहमति लगभग बन चुकी है। फिलहाल, नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन, मिडिल ईस्ट के प्रमुख अखबारों के मुताबिक सुप्रीम लीडर चुनने वाली संस्था असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने नए उम्मीदवार का नाम तय कर लिया है। असेंबली के सदस्य मोहसीन हैदरी के मुताबिक बहुमत के साथ सबसे योग्य उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगा दी गई है।

इजरायली सेना ने क्या कहा?

इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने ईरान को चेतावनी दी है कि, वह हर उस संभावित उम्मीदवार को निशाना बनाएगा जिसे ईरान सुप्रीम लीडर के तौर पर चुनेगा। यही नहीं, इजरायली सेना ने कहा है कि, वह सुप्रीम लीडर चुनने की प्रक्रिया में शामिल होने वाले तमाम लोगों को भी नहीं छोड़ेगा।

अमेरिका का क्या रिएक्शन आया?

ईरान के नए सुप्रीम लीडर के तौर पर अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई का नाम सबसे आगे चल रहा था। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह मुजतबा को ईरान के नए सुप्रीम लीडर के तौर पर स्वीकार नहीं करने वाले। उधर, ईरान के 6 हजार से ज्यादा रिहायशी इलाकों को टारगेट किया जा चुका है। 5 हजार से ज्यादा घरों और 1 हजार से ज्यादा दुकानों को नुकसान पहुंचा है। 14 मेडिकल सेंटर्स और 65 स्कूलों पर बमबारी की गई है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग में 1 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका और इजरायल साथ मिलकर ईरान के साथ-साथ इराक और लेबनान पर लगातार हमले कर रहे हैं। तो वहीं ईरान अमेरिका के सहयोगियों सऊदी अरब, UAE, इजरायल, साइप्रस, जॉर्डन, कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान पर मिसाइल और ड्रोन अटैक कर रहा है।

UAE पर कितनी मिसाइलें दागी गईं?

UAE पर ईरानी हमलों में अबतक 4 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के नागरिक शामिल हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ईरान ने UAE पर 238 बैलेस्टिक मिसाइल, 1422 ड्रोन, 8 क्रूज़ मिसाइलों से हमला किया है। हालांकि, इनमें से 16 मिसाइलों और 113 ड्रोन्स को इंटरसेप्ट कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular