America bombs Kharg Ireland: अमेरिका ने ईरान पर अबतक का सबसे बड़ा हमला किया है। इस बार अमेरिकी सेना ने ईरान के खार्ग आयरलैंड को निशाना बनाया। अमेरिकी सेना ने खार्ग आयरलैंड पर इतनी बमबारी की, कि पूरा आयरलैंड धुआं-धुआं हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले का वीडियो भी जारी किया है।

हमले के बाद ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के खार्ग आयरलैंड के तेल निर्यात केन्द्र पर मौजूद हर सैन्य ठिकाने को तबाह कर दिया है, मगर आयरलैंड पर मौजूद ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर को नष्ट नहीं करने का फैसला किया है। हालांकि ट्रंप ने ये चेतावनी भी दी कि अगर ईरान या कोई और देश होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही में बाधा डालता है तो ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर को नष्ट नहीं करने के फैसले पर दोबारा विचार किया जाएगा।
ईरान के लिए क्यों महत्वपूर्ण है खार्ग आयरलैंड
खार्ग आयरलैंड को ईरान की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। नाम से ही साफ है, कि ये ईरान के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। दरअसल ईरान के तेल नेटवर्क में ये आयरलैंड महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहां मुख्य टर्मिनल है जो देश के तेल निर्यात का प्रबंधन करता है। खार्ग आयरलैंड ईरान से 16 मील यानि कि 26 किलोमीटर दूर होर्मुज स्ट्रेट से करीब 300 मील यानि कि 483 किमी दूर उत्तर-पश्चिम में मौजूद है। ये ईरान के 90 प्रतिशत तेल शिपमेंट के लिए निर्यात टर्मिनल के रूप में काम करता है।
अमेरिका ने तेल निर्यात केन्द्रों पर हमला कर चेतावनी दी
ईरान ओपेक का तीसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है, जो वैश्विक तेल आपूर्ति का करीब 4.5 फीसदी उत्पादन करता है। ईरानरोज करीब 33 लाख बैरल कच्चा तेल, 13 लाख बैरल कंडेन्सेट और अन्य तरल पदार्थ का उत्पादन करता है। इसीलिए अमेरिका ने खार्ग आयरलैंड में तेल निर्यात केन्द्रों पर हमला किया और ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर को छोड़ दिया। यानि कि ईरान को चेतावनी दी कि आगे कुछ बड़ा भी हो सकता है।



