Dr. Stuti Sonawane suicide case: अक्सर कहते हैं कि पढ़े लिखे लोग आसानी से किसी ट्रैप में नहीं फंस सकते, मगर काश ये फॉर्मूला इश्क पर भी लागू हो पाता। अगर ऐसा हो पाता तो पढ़ी-लिखी पेश से डॉक्टर स्तुति सोनवणे यूं बिखरकर खुद को मिटा नहीं देती। घटना मुंबई के एंटॉप हिल इलाके की है, जहां एक महिला डॉक्टर स्तुति सोनवणे ने सुसाइड कर लिया। पहले तो सब हैरान थे, कि आखिर एक काबिल और कामयाब डॉक्टर की जिंदगी में भला क्या कमी रही होगी, मगर जब 6 पन्नों का सुसाइड नोट खुला, तब समझ आया कि बेपरवाह अंधी प्रेम कहानी में मानसिक उत्पीड़न का खंजर भोंका गया।
डॉक्टर स्तुति के 6 पन्नों के सुसाइड नोट में क्या है?
पुलिस को डॉक्टर स्तुति के कमरे से 6 पन्नों का एक भावुक सुसाइड नोट मिला। जिसका मजमून क्या है, ये जानिए। सुसाइड नोट के 6 पन्नों में ऐसी प्रेम कहानी थी, जिसके पन्नों में सिर्फ सिसकियां थी, जो सुसाइड पर जाकर खत्म हुई। पढ़ी लिखी और पेशे से डॉक्टर स्तुति सोनावने को फैजुल नाम के एक शख्स से मोहब्बत हो गई थी। वो फैजुल के इश्क में सुध-बुध गंवा बैठी थी। शुरुआत में कहने को इंश्योरेंस ब्रोकर का काम करने वाला फैजुल भी उसे दिल-ओ-जान से चाहता था। एक ऐप के ज़रिए हुई मुलाकात मोहब्बत में तब्दील हो चुकी थी। स्तुति और फैजुल का प्यार परवान चढ़ रहा था। मुंबई के ताज होटल में फैजुल ने स्तुति का जन्मदिन मनाया, तो स्तुति को लगा कि उसका फैजुल सबसे अलग, सबसे जुदा है। वो उसके लिए चांद तारे तोड़ लाएगा।

लेकिन, अचानक सबकुछ बदल गया। फैजुल का व्यवहार बदल गया। वो स्तुति पर शक करने लगा। अपमानजनक शब्दों के तीर से उसे धलनी करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि फैजुल स्तुति को धमकी देने लगा कि, एक दिन तू फ्रीज में मिलेगी। स्तुति ने ये सारी बातें अपनी सहेली को भी बताईं। वो फैजुल के बदले रवैये से मिले जख्म को अपनी सहेली से बांटकर कम करने की कोशिश करने लगी। लेकिन, चीजें बिगड़ते-बिगड़ते बर्बादी की कगार पर पहुंच गई और स्तुति ये सब बर्दाश्त नहीं कर पाई। स्तुति ने खुद को फांसी लगा ली। पुलिस ने डॉक्टर स्तुति के बॉयफ्रेंड फैजुल मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टर स्तुति के पिता बजरंग सोनावने ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



