Wednesday, September 16, 2026
Homeदेशपश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीख घोषित, 4 मई...

पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीख घोषित, 4 मई को कौन मारेगा बाजी, जानिए चुनाव से जुड़ी पूरी डीटेल

Assembly election 2026 dates announced in 5 states: चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन पांच राज्यों में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु शामिल हैं, जहां विधानसभा चुनाव होने हैं। केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा। पांचों राज्यों के चुनाव नतीजों का परिणाम 4 मई को आएगा। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। इन विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में समाप्त हो रहा है। आयोग के मुताबिक पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई, तमिलनाडु का 10 मई, असम का 20 मई, केरल का 23 मई और पुडुचेरी का 15 जून को खत्म हो रहा है।

किस राज्य में कितनी सीटें

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें
  • तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें
  • असम विधानसभा में कुल 126 सीटें
  • केरल विधानसभा में केल 140 सीटें
  • पुडुचेरी में कुल 30 निर्वाचित सीटें

पिछली बार बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे। कोविड के दौरान 2021 में हुए विधानसभा चुनावों में बंगाल में 8 चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को और अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को हुआ था।

पश्चिम बंगाल चुनाव से जुड़ी कुछ खास बातें

  • 2011 से लगातार 15 सालों से ममता बनर्जी सत्ता में हैं
  • पिछला चुनाव 2021 में हुआ था, TMC को 213 सीटें और बीजेपी को 77 सीटें मिली थीं
  • भ्रष्टाचार, घुसपैठ, तुष्टिकरण, हिंसा और जबरन वसूली मुद्दा हैं
  • 2016 में 3 सीटों से शुरू हुई यात्रा 2021 में 77 सीटों तक पहुंची और 2026 में बीजेपी सरकार बनेगी – ऐसा अमित शाह ने पिछले साल कहा था
  • बीजेपी का 2016 में वोट प्रतिशत 17 प्रतिशत से बढ़कर 2021 में 38 प्रतिशत हो गया
  • ज्योति बसु 23 साल तक बंगाल के मुख्यमंत्री रहे, 5 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
  • लेफ्ट का किला ढहाकर ममता बनर्जी सत्ता में आईं, मा, माटी मानुष का नारा दिया
  • लेकिन, टीएमसी का जो काडर बना वो लेफ्ट वाला ही था, अब बीजेपी जीत के लिए काफी जोर लगा रही है

चुनाव की घोषणा से ठीक पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी एक घोषणा की। उन्होंने पुरोहित और इमाम भत्ता 500 रुपए से बढ़ाकर 2000 रुपए करने का ऐलान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular