Monday, May 25, 2026
Homeराज्यछोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला, मोबाइल पासवर्ड के...

छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला, मोबाइल पासवर्ड के चक्कर में चली गई जान

आगरा में एक चौंका देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक 28 साल के शख्स को उसके छोटे भाई ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इतना बड़ा हत्याकांड सिर्फ इसलिए हुआ, क्योंकि उसने अपने मोबाइल का पासवर्ड बताने से इंकार कर दिया था।

गौरव शर्मा (फाइल फोटो)

गौरव को इतना पीटा कि उसकी जान चली गई

घटना आगरा के टीला मैदान इलाके की है। बताया जा रहा है कि 24 साल से आकाश शर्मा का अपने भाई गौरव शर्मा से झगड़ा हो गया था। इस दौरान झगड़े की वजह बना मोबाइल का पासवर्ड न बताना। आरोप है कि आकाश ने पहले घर का सामान तोड़ा और फिर गौरव पर लगातार हमले किए, जिससे वो बेहोश हो गया और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने ही आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया।

दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से चल रहा था विवाद

पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और मोबाइल फोन का मामला इस घटना का तात्कालिक कारण बना। एसीपी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बीएनएस की धारा 103 (1) (हत्या) के तहत FIR दर्ज कर मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular