Tuesday, May 26, 2026
Homeदेशराहुल गांधी ने PM मोदी को लिखा पत्र, जानिए किसे भारत रत्न...

राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखा पत्र, जानिए किसे भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की

Rahul Gandhi wrote a letter to PM Modi: कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि ये सम्मान कांशीराम जी के साथ उस पूरे आंदोलन को भी श्रद्धांजलि होगी, जिसने लाखों बहुजनों को अधिकारों, सहभागिता और आत्मसम्मान का मार्ग दिखाया।

बता दें कि राहुल गाँधी ने हाल ही में लखनऊ में भी कांशीराम का जिक्र किया था। राहुल गांधी जब कांग्रेस के संविधान कार्यक्रम में लखनऊ गए थे, तब भी राहुल गांधी ने कांशीराम के किए कार्यों की तारीफ की थी। राहुल गांधी ने यहां तक कह दिया था, कि कांशाराम इसलिए सफल हुए थे, क्योंकि कांग्रेस में कमियां थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular