Israeli PM Netanyahu appears amid death rumours: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफवाह और 6 उंगलियों के दावे का मजाक उड़ाया। नेतन्याहू एक वीडियो के जरिए खुद सामने आए और अपनी दोनों हथेली की 5-5 उंगलियां दिखाई। नेतन्याहू ने कैप्शन में लिखा कि वो मुझे क्या कहते हैं? नेतन्याहू ने कोई संदेश नहीं भिजवाया, बल्कि खुद सामने आकर ये मैसेज दिया, कि वो एकदम फिट हैं। इस दौरान नेतन्याहू कॉपी पीते नजर आ रहे हैं।
अपनी उंगलियां देखाते इजराइली पीएम नेतन्याहू
दरअसल सोशल मीडिया पर नेतन्याहू की एक तस्वीर खूब वायरल हुई, जिसमें ऐसा दिखाया गया, कि उनके हाथ में 6 उंगलियां दिख रही हैं। ये वाकया शुक्रवार का है। इजरायली प्रधानमंत्री द्वारा अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो साझा किया जा रहा था, इसी दौरान 6 उंगलियों की अफवाह तेजी से फैल गई। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि नेतन्याहू की मौत हो चुकी है, इसीलिए ये फुटेज आर्टिफिशियल तरीके से बनाया गया। यूजर्स ने उस क्षण की ओर ध्यान दिलाया जब बेंजामिन नेतन्याहू अपने हाथ उठाते हैं। उन्होंने तर्क दिया कि उनकी छोटी उंगली के पास जो अतिरिक्त मांस जैसा दिख रहा था, वह ‘एक क्लासिक एआई फिंगर ग्लिच’था, जिससे पता चलता है कि वीडियो कृत्रिम रूप से निर्मित किया गया था।
इजराइली PMO पहले ही कर चुका था खंडन
हालांकि इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन दावों का खंडन कर दिया था, उन्होंने कहा कि ये रिपोर्टें पूरी तरह से झूठी हैं। संघर्षों के दौरान ऑनलाइन गलत सूचना और अपुष्ट दावे अक्सर तेजी से फैलते हैं। PMO के स्पष्टीकरण के बावजूद नेतन्याहू सामने आए और दुनिया को सच बताया।



