Wednesday, September 16, 2026
Homeराज्यग्राहक बनकर आता था, बाइक लेकर उड़ जाता था, टेस्ट ड्राइव वाला...

ग्राहक बनकर आता था, बाइक लेकर उड़ जाता था, टेस्ट ड्राइव वाला शातिर चोर गिरफ्तार

Bike Chor Arrest: बाइक चोरी की आपने कई घटनाएं देखी और सुनी होंगी। मगर राजधानी दिल्ली में ऐसा शातिर चोर पकड़ा गया है (bike chor arrest), जो चोरियां बड़े से अनोखे तरीके से करता था। ये टेस्ट ड्राइव वाला चोर निकला। पुलिस ने एक ऐसे शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी पहचान पत्र (फेक आईडी) के जरिए (fake ID bike theft) बाइक शोरूम में टेस्ट ड्राइव लेने पहुंचता था और मौका मिलते ही बाइक लेकर फरार हो जाता था (test drive bike chori)। रोहिणी जिले के डीसीपी Shashank Jaiswal ने बताया कि (Rohini DCP statement) आरोपी पहले किसी बाइक शोरूम में ग्राहक बनकर जाता था। वह सेल्स स्टाफ को भरोसे में लेकर टेस्ट ड्राइव की मांग करता था। टेस्ट ड्राइव के दौरान जैसे ही मौका मिलता, वह बाइक को तेज रफ्तार से भगाकर हाईवे की ओर निकल जाता था, जिससे उसे पकड़ पाना मुश्किल हो जाता था (showroom test drive fraud)।

निशाने पर थे दिल्ली–गुरुग्राम के शोरूम

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खासतौर पर Delhi और Gurugram के बाइक शोरूम (Gurugram bike theft) को टारगेट बना रहा था। अलग-अलग शोरूम से इसी तरीके से कई बाइक चोरी करने की वारदातें सामने आईं, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से उसे ट्रेस किया (Delhi bike showroom theft)।

6 बाइक बरामद, 3 और की तलाश जारी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 6 चोरी की बाइक बरामद कर ली हैं (stolen bikes recovered)। डीसीपी के मुताबिक 3 और बाइक रिकवर की जानी बाकी हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।

पूछताछ में खुल सकते हैं और राज

पुलिस को शक है कि आरोपी इस गैंग (bike theft gang) का हिस्सा भी हो सकता है या पहले भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुका है। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि अन्य चोरी की घटनाओं और संभावित साथियों के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस ने बाइक शोरूम संचालकों को भी सतर्क रहने और टेस्ट ड्राइव के दौरान कड़ी पहचान जांच और सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular