Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यCM Yogi in Jewar Airport: डेडलाइन पर सख्त CM योगी! जेवर एयरपोर्ट...

CM Yogi in Jewar Airport: डेडलाइन पर सख्त CM योगी! जेवर एयरपोर्ट साइट पर अचानक निरीक्षण से मचा हड़कंप

गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का अचानक नोएडा में जेवर एयरपोर्ट पहुंचना (Yogi Adityanath Jewar visit) प्रशासन और निर्माण एजेंसियों के लिए अलर्ट सिग्नल बन गया। मुख्यमंत्री ने परियोजना के हर अहम हिस्से रनवे, टर्मिनल, कनेक्टिविटी रोड और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया (Jewar Airport inspection)। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि एयरपोर्ट निर्माण में किसी भी तरह की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फाइल फोटो

प्रोजेक्ट को गेमचेंजर के तौर पर देख रही सरकार

सीएम योगी चाहते हैं कि लाइसेंस प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब निर्माणाधीन Noida International Airport का काम रफ्तार पकड़े (Noida International Airport update)। सरकार इस प्रोजेक्ट को प्रदेश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर गेमचेंजर के तौर पर देख रही है (Jewar Airport construction progress)। माना जा रहा है कि एयरपोर्ट शुरू होने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निवेश की रफ्तार तेज होगी और हजारों रोजगार के मौके पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ग्राउंड लेवल मॉनिटरिंग बढ़ाने और कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स को भी तेज करने के निर्देश दिए (UP infrastructure news) । उनके इस दौरे को प्रोजेक्ट की डेडलाइन को लेकर सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है (Jewar Airport deadline)।

निर्माण कार्यों का बारीकी से किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट परिसर में रनवे, टर्मिनल भवन, एप्रन एरिया, कार्गो टर्मिनल, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर और कनेक्टिविटी रोड समेत विभिन्न बुनियादी ढांचे के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें प्रेजेंटेशन के जरिए अब तक की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में से एक है, इसलिए निर्माण कार्यों में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने को कहा। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को एयरपोर्ट तक बेहतर सड़क और सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट और आसपास के शहरी विकास कार्यों को भी प्राथमिकता देने को कहा। अधिकारियों के मुताबिक परियोजना के पहले चरण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसे जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular