Tuesday, May 26, 2026
Homeबॉलीवुडरैपर बादशाह ने गुपचुप कर ली दूसरी शादी? सोशल मीडिया पर वायरल...

रैपर बादशाह ने गुपचुप कर ली दूसरी शादी? सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों से मचा तहलका


Rapper Badshah’s wedding: मशहूर रैपर और म्यूजिक कंपोजर बादशाह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अपने गाने ‘ततीरी’ को लेकर विवादों में घिरे बादशाह अब अपनी गुपचुप शादी की खबरों की वजह से इंटरनेट पर छाए हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री ईशा रिखी (Isha Rikhi wedding news) के साथ बेहद निजी समारोह में शादी कर ली है (Badshah secret marriage)।

फाइल फोटो

हालांकि इस जोड़ी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो ने फैंस को चौंका दिया है (Badshah second marriage)। बताया जा रहा है कि यह शादी बहुत सीमित लोगों की मौजूदगी में हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।

Image Source : POONAMRIKHI6/INSTAGRAM

वायरल तस्वीरों में दिखी शादी की झलक

वायरल हो रही तस्वीरों में बादशाह आइवरी कुर्ता सेट में नजर आ रहे हैं, जबकि ईशा ने लाल रंग का पारंपरिक पंजाबी सलवार सूट पहना हुआ है (Badshah girlfriend Isha Rikhi)। एक खास तस्वीर में दोनों लिफ्ट के अंदर पोज देते दिखाई दे रहे हैं, जहां ईशा की मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ा और कलीरें साफ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच यह चर्चा तेज कर दी है कि दोनों अब आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं।

कौन हैं ईशा रिखी?

चंडीगढ़ की रहने वाली ईशा रिखी पंजाबी सिनेमा का चर्चित चेहरा हैं (Punjabi actress Isha Rikhi)। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और जल्द ही फिल्मों में लीड रोल पाने लगीं। उन्होंने ‘जट्ट बॉयज पुत्त जट्टां दे’, ‘हैप्पी गो लकी’ और ‘व्हाट द जट्ट’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा 2018 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘नवाबजादे’ के जरिए हिंदी सिनेमा में भी कदम रखा। ईशा अपनी सादगी और एक्टिंग स्किल्स के लिए जानी जाती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।

परिवार की पोस्ट से खुला राज !

इस शादी की खबर तब और पुख्ता मानी जाने लगी जब ईशा की मां पूनम रिखी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शादी और जश्न की तस्वीरें शेयर कीं (Badshah viral photos wedding)। उन्होंने कैप्शन में लिखा-“भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।” इन तस्वीरों में दोनों को परिवार और दोस्तों के साथ खुशियों के पल साझा करते देखा जा सकता है।

विवादों के बीच बादशाह के फैंस के लिए खुशखबरी

पिछले कुछ समय से बादशाह का नाम उनके गाने ‘ततीरी’ को लेकर चल रहे विवादों में था (Badshah Tatiri controversy)। ऐसे में उनकी शादी की खबर ने फैंस को जश्न मनाने का मौका दे दिया है। फिलहाल बादशाह या ईशा की टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन वायरल तस्वीरें और सोशल मीडिया चर्चा इस रिश्ते को लेकर सस्पेंस और उत्सुकता दोनों बढ़ा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular