Wednesday, September 16, 2026
Homeराज्यबिहार में भीषण बस हादसा, बस-पिकअप की टक्कर में 10 की मौत,...

बिहार में भीषण बस हादसा, बस-पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया (Katihar accident)। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (NH-31) पर बस और पिकअप की टक्कर (NH31 accident Bihar) में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा कोढ़ा थाना क्षेत्र में हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक यह हादसा कोढ़ा थाना क्षेत्र के पास NH-31 पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई (bus pickup collision Katihar)। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। सड़क पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई (Bihar road accident 2026)

धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर लौटने के दौरान हादसा

इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पिकअप सवार लोग धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर पूर्णिया के रानी पातरा थाना क्षेत्र के शोभा लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस की पिकअप वैन से टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के माने तो आदिवासी समुदाय के लोग झारखंड से धार्मिक अनुष्ठान पूरा कर पूर्णिया लौट रहे थे। लोग बस ड्राइवर शराब के नशे में होने की भी बात बता रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular