Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यममता बनर्जी का बड़ा हमला, ‘मेरी उम्मीदवारी रद्द कराने की साजिश’, BJP...

ममता बनर्जी का बड़ा हमला, ‘मेरी उम्मीदवारी रद्द कराने की साजिश’, BJP और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी है (Mamata Banerjee BJP Allegations)। शनिवार को पश्चिम मेदिनीपुर के केशियारी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि उनकी भवानीपुर सीट से उम्मीदवारी रद्द कराने की साजिश रची गई थी (Bhabanipur Seat Controversy)।

‘BJP ने चुनाव आयोग की मदद से रची साजिश’

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने कथित तौर पर निर्वाचन आयोग की मदद से उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराने की कोशिश की (Election Commission Controversy)। उन्होंने कहा कि…

“मेरी उम्मीदवारी रद्द कराने का प्रयास किया गया, लेकिन TMC कार्यकर्ताओं और जनता ने इस साजिश को नाकाम कर दिया।”

90 लाख वोटर हटाने का आरोप

ममता बनर्जी ने सबसे बड़ा दावा करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख मतदाताओं के नाम जबरन हटाए गए (Voter List Removal Controversy)। जिनमें से 60 लाख हिंदू और 30 लाख मुस्लिम हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बांग्ला बोलने से हम भारतीय नहीं रह जाते? क्या हमें बार-बार अपनी नागरिकता साबित करनी होगी?”

EVM में छेड़छाड़ का भी आरोप

CM ममता ने बीजेपी पर यह भी आरोप लगाया कि पार्टी चुनाव परिणाम अपने पक्ष में करने के लिए EVM में छेड़छाड़ की योजना बना रही है (EVM Tampering Allegations)। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव जीतने में असमर्थ है, इसलिए “फर्जी तरीकों” का सहारा ले रही है।

भवानीपुर सीट पर सीधी टक्कर

इस चुनावी मुकाबले में ममता बनर्जी के सामने शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं। ऐसे में यह सीट हाई-प्रोफाइल मुकाबले में बदल चुकी है (Suvendu Adhikari vs Mamata Banerjee)।

‘न्याय देर-सवेर मिलेगा’

ममता बनर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा की करारी हार और बाद में दिल्ली में उसके सत्ता से बेदखल होने के बाद न्याय देर-सवेर अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा, ”एसआईआर प्रक्रिया के कारण 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular