चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक! हिमाचल के कांगड़ा में बड़ा सड़क हादसा

0
56

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के न्याजपुर में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया (Kangra Bus Accident)। चंबा से ऊना जा रही एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई (bus overturns in Himachal)। हादसे में करीब 40 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस चालक को चलती बस में अचानक हार्ट अटैक आने की आशंका है, जिससे बस का नियंत्रण बिगड़ गया (Bus driver suffers heart attack)। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने टायर फटने की संभावना भी जताई है। प्रशासन हादसे के सही कारणों की जांच कर रहा है।

4 गंभीर घायल टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को नूरपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल 4 यात्रियों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बस पलटने से सड़क पर यातायात बाधित हो गया, जिसके बाद पुलिस ने ट्रैफिक को डिफेंस रोड की ओर डायवर्ट किया। जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here