सिद्धार्थनगर में 100 फीट ऊंची टंकी पर फंसे 2 बच्चे, 16 घंटे तक अटकी रही सांसें, वीडियो में देखिए एयरफोर्स ने कैसे बचाई जान

0
63

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में जर्जर पानी की टंकी पर फंसे दो बच्चों को भारतीय वायुसेना ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया (Siddharth Nagar Water Tank Rescue)। करीब 16 घंटे तक 100 फीट ऊंची टंकी पर फंसे रहने के बाद रविवार सुबह Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर की मदद से दोनों बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारा गया (Indian Air Force Rescue)।

रील बनाने के लिए टंकी पर चढ़े थे बच्चे

बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर 5 बच्चे रील बनाने के लिए कांशीराम आवास कॉलोनी के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ रहे थे। इनमें से दो बच्चे ऊपर पहुंच गए थे, जबकि तीन बच्चे बीच में ही थे। तभी अचानक जर्जर सीढ़ी टूट गई और तीन बच्चे नीचे गिर पड़े (Water Tank Accident)।

रील बनाने चढ़े थे 5 बच्चे, सीढ़ी टूटने से 3 गिरे, 1 की मौत

हादसे में 14 वर्षीय सिद्धार्थ की मौत हो गई, जबकि गोलू (13) और सनी (11) घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं ऊपर फंसे दो बच्चों को रातभर नीचे उतारने की कोशिश जारी रही।

एयरफोर्स ने बच्चों को सुरक्षित निकाला

घटना की सूचना मिलते ही डीएम, एडीएम, एसडीएम, एएसपी समेत प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। राज्य सरकार के अनुरोध पर गोरखपुर से एयरफोर्स हेलीकॉप्टर भेजा गया, जिसने मात्र 15 मिनट में ऑपरेशन पूरा कर बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया (Mi17 Helicopter Rescue)।

भारतीय वायु सेना (IAF) ने X पर पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी। IAF ने कहा कि राज्य सरकार के अनुरोध पर गोरखपुर से हेलीकॉप्टर भेजा गया था। बयान में कहा गया कि (Siddharthnagar Children Rescue),

“सेंट्रल एयर कमांड (CAC) के IAF Mi 17 V5 को दो फंसे हुए बच्चों को बचाने के लिए तैनात किया गया था. ये बच्चे उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर में एक पानी की टंकी के ऊपर फंस गए थे. यह रेस्क्यू ऑपरेशन एक बार फिर जरूरत के समय तेजी से जान बचाने के लिए भारतीय वायुसेना के प्रोफेशनलिज्म और कमिटमेंट को दिखाता है.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here