तरबूज बना मौत की वजह? मुंबई के पायधुनी केस में विसरा रिपोर्ट से चौंका देने वाला खुलासा

0
56

मुंबई के पायधुनी इलाके (Mumbai Paydhuni case) में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतकों की विसरा रिपोर्ट में तरबूज के अंदर जिंक फॉस्फाइड मिलने की पुष्टि हुई है (Zinc phosphide found)। यह वही जहरीला रसायन है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर चूहे मारने की दवा में किया जाता है (Rat poison chemical)। अब सवाल यह है कि आखिर यह खतरनाक पदार्थ तरबूज तक पहुंचा कैसे? इसकी जांच पुलिस कर रही है।

पहले FDA जांच में क्या मिला था?

शुरुआती जांच में Food and Drug Administration (FDA) को खाने में कोई जहरीला पदार्थ नहीं मिला था। लेकिन अब विसरा रिपोर्ट आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

क्या होती है विसरा जांच?

विसरा जांच में मृतक के शरीर के अंदर से पेट और अन्य अंगों के सैंपल लेकर लैब में जांच की जाती है। इससे यह पता लगाया जाता है कि मौत किसी जहरीले पदार्थ की वजह से हुई या नहीं। इस मामले में जांच के दौरान तरबूज के सैंपल में जिंक फॉस्फाइड मिला है।

क्या है पूरा मामला?

यह दर्दनाक घटना 26 अप्रैल को सामने आई थी। 40 वर्षीय अब्दुल्ला डोकाडिया को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने डॉक्टरों को बताया था कि परिवार ने पहले बिरयानी खाई और बाद में तरबूज खाया था (Watermelon poisoning)। इसके कुछ घंटों बाद सभी की हालत बिगड़ गई।

मृतकों में शामिल हैं:
  • अब्दुल्ला डोकाडिया (40)
  • पत्नी नसरीन (35)
  • बेटी आयशा (16)
  • बेटी जैनब (13)
  • चारों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

कब-क्या हुआ?

  • 25 अप्रैल रात साढ़े 10 बजे परिवार ने रिश्तेदारों के साथ खाना खाया
  • रात 1 से 1:30 बजे के बीच चारों ने तरबूज खाया
  • सुबह साढ़े 5 से सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हुई
  • फैमिली डॉक्टर की सलाह पर सभी को JJ Hospital रेफर किया गया
  • सुबह 10 बजे के करीब बेटी की मौत हुई
  • रविवार रात एक के बाद एक अब्दुल्ला डोकाडिया समेत सभी ने दम तोड़ दिया

पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि तरबूज में जहर कैसे आया?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here