‘मेलोडी’ इतनी चॉकलेटी निकली कि सियासत का शुगर बढ़ गया!

0
18

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इटली में “मेलोडी” के साथ प्रकट क्या हुए, कि सियासत से लेकर सोशल मीडिया तक सबका स्वाद बदल दिया। सियासत का तूफान खड़ा हो गया, सवालों का अंधड़ चलने लगा कि देश में टेंशन और विदेश में ‘मेलोडी सेलेब्रेशन’? दरअसल प्रधानमंत्री मोदी अपने इटली दौरे के दौरान (PM Modi Italy Visit) इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) के लिए भारत से लोकप्रिय ‘मेलोडी’ टॉफी लेकर गए थे (Melody Toffee)।

इटली में ‘मेलोडी’ वाली मुस्कान

इस मुलाकात का वीडियो खुद Giorgia Meloni ने सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में दोनों नेता मुस्कुराते हुए ‘मेलोडी’ टॉफी का पैकेट पकड़े दिखाई देते हैं। वीडियो में मेलोनी कहती हैं, “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए बहुत अच्छी टॉफी लाए हैं,” जिस पर प्रधानमंत्री मुस्कुराते हुए “मेलोडी” कहते नजर आते हैं।

प्रधानमंत्री Narendra Modi के इटली दौरे के दौरान इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट करने का मामला अब सियासी विवाद में बदल गया है। कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है, किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी परेशान हैं, लेकिन प्रधानमंत्री विदेश में ‘रील बनाने’ और ‘टॉफियां बांटने’ में व्यस्त हैं।

देश मांग रहा जवाब, सत्ता दिखा रही ‘मेलोडी’

उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि इटली जाने से पहले प्रधानमंत्री ने देश में भाषण देकर लोगों को आर्थिक तूफान की चेतावनी दी और विदेश यात्रा से बचने की सलाह दी, लेकिन खुद महंगे विमान से इटली पहुंच गए और वहां ‘मेलोडी’ टॉफी के साथ वीडियो बनाते नजर आए।

मोदी-मेलोनी की ‘मेलोडी’

दरअसल ये गिफ्ट सोशल मीडिया पर चर्चित “मेलोडी” ट्रेंड (Melody Trend) से जुड़ा था, जो दोनों नेताओं के नाम “मोदी और मेलोनी” को मिलाकर बनाया गया इंटरनेट ट्रेंड है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी बहस छिड़ गई। समर्थकों ने इसे दोस्ताना कूटनीति और सॉफ्ट इमेज बताया, जबकि विपक्ष ने इसे गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here