Wednesday, September 16, 2026
Homeदेशछात्रों का समर्थन अपनी जगह, लेकिन क्या देश के प्रधानमंत्री को 'जाहिल'...

छात्रों का समर्थन अपनी जगह, लेकिन क्या देश के प्रधानमंत्री को ‘जाहिल’ कहना उचित है? नसीरुद्दीन शाह के बयान पर छिड़ी नई बहस

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन लगातार तेज हो रहा है। ‘चलो संसद’ मार्च (Chalo Sansad March) के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के बाद यह मुद्दा और अधिक राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बन गया है। कई फिल्मी हस्तियों ने छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई, लेकिन अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का बयान अब एक अलग विवाद खड़ा कर रहा है।

नसीरुद्दीन शाह ने PM मोदी को कहा जाहिल

नसीरुद्दीन शाह ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में छात्रों के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि उनका दिल दुखी है। हालांकि, इसी दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि “अगर एक जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे…”। (Naseeruddin Shah’s objectionable statement on PM Modi.) नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि,

“अगर एक जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे, तो उसका दिल ही चाहेगा कि पूरा मुल्क उसी की तरह जाहिल, नासमझ, नाकाबिल और बेरहम बने। मेरी पूरी हमदर्दी उनके साथ है। मैं हजार-हजार हर सांस के साथ उन्हें दुआएं देता हूं और हर टीचर्स डे पर उन्हें सलाम करता हूं”।

छात्रों के समर्थन और राजनीतिक भाषा में फर्क

लोकतंत्र में किसी भी नागरिक, कलाकार या सार्वजनिक हस्ती को छात्रों के पक्ष में खड़े होने और सरकार की नीतियों की आलोचना करने का पूरा अधिकार है। लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि क्या आलोचना की भाषा ऐसी होनी चाहिए जिसमें देश के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जाए? (Naseeruddin Shah’s objectionable statement) नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि,

“इस वक्त मेरा दिल भी भरा हुआ है और मैं गुस्से से खौल भी रहा हूं ये देखकर कि हमारे बच्चों के साथ किस तरह जुल्म का बर्ताव किया जा रहा है उन गुंडों के हाथों, जो मुझे अमेरिका के एजेंटों की याद दिलाते हैं, मुंह पर नकाब लगाए हुए, हाथ में डंडा लिए हुए। कभी अपने बच्चों के बारे में भी सोचा करो और ये भी सोचो तुम्हारा अंजाम तुम्हें भी एक दिन मिलेगा जरूर”।

सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि छात्रों के अधिकारों की बात करना एक अलग विषय है, जबकि व्यक्तिगत टिप्पणी या अपमानजनक भाषा का प्रयोग बहस को मुद्दे से भटका देता है। वहीं, कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में भी देख रहे हैं (Naseeruddin Shah PM objectionable Remark)।

लाठीचार्ज के वायरल वीडियो पर भी उठ रहे सवाल

‘चलो संसद’ मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए (Police Lathicharge)। हालांकि, इंटरनेट पर वायरल छोटी-छोटी क्लिप किसी घटना की पूरी तस्वीर नहीं दिखातीं। सोशल मीडिया पर कुछ लंबे वीडियो भी साझा किए जा रहे हैं (Viral Protest Video), जिनमें दिख रहा है कि लाठीचार्ज से पहले भीड़ ने एक RPF जवान को घेर लिया था। कोशिश लिंचिंग जैसी लग रही थी, जिसके बाद जवान को छुड़ाने के लिए अन्य RPF जवानों ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को खदेड़ा। वैसे ही एक दूसरे वीडियो में जिसमें पुलिसकर्मी एक प्रदर्शनकारी को पीटते नजर आ रहे हैं, उसका भी पूरा वीडियो देखने पर पता चलता है, कि उसने पहले पुलिसकर्मियों की आंख में मिर्च का स्प्रे मारा। जिसके बाद ये झड़प शुरू हुई। जबकि तीसरे लाठीचार्ज का पूरा वीडियो देखने में पता चलता है कि भीड़ में पुलिसकर्मियों पर पत्थर चलाए, बोतलें फेंकी। जिसके बाद लाठीचार्ज शुरू हुआ।

पहले भी विवादों में रहे हैं नसीरुद्दीन शाह

नसीरुद्दीन शाह पहले भी अपने राजनीतिक और सामाजिक बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार की आलोचना की है, जिन पर समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी बहस होती रही है। उनके ताजा बयान ने भी एक बार फिर यही बहस छेड़ दी है कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को अपनी बात किस भाषा और मर्यादा में रखनी चाहिए।

असली मुद्दा क्या है?

NEET पेपर लीक मामले में छात्रों की नाराजगी, परीक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जैसे मुद्दे सबसे महत्वपूर्ण हैं (NEET Paper Leak Protest)। वहीं, राजनीतिक बयानबाजी और व्यक्तिगत टिप्पणियां अक्सर मूल मुद्दे से ध्यान भटका देती हैं। लोकतंत्र में विरोध, आलोचना और असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन यह बहस भी उतनी ही महत्वपूर्ण है कि क्या सार्वजनिक विमर्श में असहमति व्यक्त करने के लिए व्यक्तिगत अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत करता है या उसे और अधिक ध्रुवीकृत करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular