Sunday, November 1, 2026
Homeराज्यखुशखबरी! आंबेडकर छात्रावासों के छात्रों की छात्रवृत्ति होगी दोगुनी, 10 हजार छात्रों...

खुशखबरी! आंबेडकर छात्रावासों के छात्रों की छात्रवृत्ति होगी दोगुनी, 10 हजार छात्रों को फायदा

Patna: राज्य में संचालित डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर (Ambedkar hostel scholarship)। सरकार इन छात्रावासों में (Bihar student hostel scheme) रहने वाले छात्रों की मासिक छात्रवृत्ति दोगुनी करने की तैयारी में है (SC ST scholarship increase)। वर्तमान में इन्हे एक हजार रुपये मासिक छात्रवृत्ति मिलती है। नए प्रस्ताव के तहत इन्हें अब दो हजार रुपये छात्रवृत्ति का भुगतान होगा । इससे इन छात्रावासों में रहने वाले राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज के करीब 10 हजार विद्यार्थियों को लाभ होगा। सीएम नीतीश कुमार ने डॉ० भीमराव अम्बेडकर आवासीय 2 विद्यालय का निरीक्षण भी किया।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसे राज्य मंत्रिपरिषद की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद यह निर्णय पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा (scholarship doubled)। विभाग की ओर से इससे पहले सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी की गई है और छात्रवृत्ति की राशि दोगुनी की गई है। इसके बाद अब डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। राज्य में फिलहाल 139 डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास संचालित हैं, जहां प्लस टू विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को निशुल्क आवासीय सुविधा दी जाती है।

एससी-एसटी समाज के छात्र-छात्राओं के लिए इन छात्रावासों में निशुल्क आवासीय सुविधा, डिजिटल कक्षाएं, पुस्तकालय और प्रतिमाह अनुदान की व्यवस्था है। साथ ही, इनमें रहने वाले विद्यार्थियों को 15 किलो अनाज भी दिया जाता है। इनमें नौ किलोग्राम चावल एवं छह किलोग्राम गेहूं शामिल है। अब छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए यह प्रस्ताव शिक्षा को प्रोत्साहन देने और आर्थिक बोझ कम करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular