Monday, May 25, 2026
Homeराज्यबिहार से बड़ी खबर...नीतीश कुमार के इस्तीफे की तारीख तय, जानिए कैसा...

बिहार से बड़ी खबर…नीतीश कुमार के इस्तीफे की तारीख तय, जानिए कैसा रहने वाला है बिहार से दिल्ली का सफर

नीतीश कुमार अब पूरी तरह बिहार छोड़ दिल्ली की राह पकड़ने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार 30 मार्च को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे (Nitish Kumar resignation)। संविधान के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति एक साथ दो सदनों का सदस्य नहीं रह सकता। नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं (Nitish Kumar Rajya Sabha member)। ऐसे में उन्हें 14 दिनों के भीतर एक पद छोड़ना अनिवार्य है। इसी नियम के तहत नीतीश कुमार का 30 मार्च को MLC पद छोड़ना अब तय माना जा रहा है (Bihar MLC resignation news)।

30 मार्च ही क्यों तय मानी जा रही तारीख?

14 दिन की समयसीमा 30 मार्च को पूरी हो रही है, इसी कारण उसी दिन उनके इस्तीफे की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने की संभावना जताई जा रही है। दूसरा बिहार विधानसभा और विधान परिषद में 29 मार्च तक अवकाश है। जैसे ही 30 मार्च को सदन की कार्यवाही शुरू होगी, नीतीश कुमार सभापति को अपना त्यागपत्र सौंप सकते हैं (Bihar Legislative Council)।

नीतीश कुमार इन दिनों समृद्धि यात्रा पर भी है। अलग-अलग जिलों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं और विकासकार्यों की सौगात भी दे रहे हैं। इसे सीएम नीतीश के विदाई समारोह या यूं कहें विदाई तोहफों की तरह भी देखा जा रहा है। इस दौरान जनता नीतीश कुमार को काफी भावुक भी कर रही है। यात्राओं के दौरान कई लोग नीतीश कुमार से बिहार न छोड़ने की अपील भी कर रहे हैं।

नीतीश को बोले बुजुर्ग- मत जाओ

बिना विधायक बने भी संभाली सत्ता

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने आखिरी बार 2004 में लोकसभा चुनाव नालंदा सीट से लड़ा था। इसके बाद वे लगातार विधान परिषद के सदस्य रहे और उसी रास्ते मुख्यमंत्री के रूप में सदन में अपनी संवैधानिक उपस्थिति दर्ज कराते रहे। दरअसल मुख्यमंत्री बनने के लिए किसी भी एक सदन (विधानसभा या विधान परिषद) का सदस्य होना जरूरी होता है। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने परिषद के रास्ते ही सदन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। नीतीश कुमार लंबे समय से बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं।

राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ सकती है सक्रियता

राज्यसभा सदस्य बनने के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति में ज्यादा सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। दिल्ली में रहते हुए नीतीश कुमार केंद्र स्तर पर किसी अहम जिम्मेदारी की ओर भी बढ़ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular