The biggest attack on Iran tonight: आज अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग का आठवां दिन है और जो खबर सामने आई है, वो और भी घातक है। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक न्यूज चैनल दो दिए इंटरव्यू में ऐलान किया कि आज रात ईरान पर अबतक का सबसे बड़ा हमला किया जाएगा।

अमेरिकी वित्त मंत्री ने इस अटैक से ईरान की मिसाइल क्षमता काफी हद तक कमजोर होने का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि हमले का मकसद ईरान के मिसाइल लॉन्चर और मिसाइल बनाने वाली फैक्ट्रियों को भारी नुकसान पहुंचाना है। उधर, इजराइली एयरफोर्स ईरान की राजधानी तेहरान पर जमकर बमबारी कर रहा है। इजराइली सेना का कहना है कि उसने सैन्य क्षमताओं, बुनियादी ढांचे और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया है। इसके अलावा IDF ने लेबनान के बेरुत में भी बमबारी की है।

हालांकी ईरान की जवाबी कार्रवाई भी जारी है। ईरान ने इजराइल और खाड़ी देशों पर मिसाइल हमले किए हैं। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह हमले की खबर है। जिसके बाद एयरपोर्ट पर उतर रहे एमिरेट्स एयरलाइंस के कई विमानों का वापस मोड दिया गया।



