Hysterectomy hernia case in Patna: बिहार की राजधानी पटना के एवर्स अस्पताल (patna evers hospital) पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई (Health Department Action) की है। विभाग ने अस्पताल का आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निबंधन रद्द कर दिया है (registration cancelled)। ये कार्रवाई महिलाओं को हर्निया बताकर उनकी बच्चेदानी निकालने की शिकायत मिलने के बाद की गई है (Hospital Negligence)।
शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग
स्वास्थ्य विभाग को शिकायत (Ayushman Bharat scam) मिली थी कि अस्पताल में महिला मरीज (Women Health) को हर्निया (hysterectomy hernia case) की बीमारी बताकर उनकी गर्भाशय (बच्चेदानी) निकालने की सर्जरी कर दी गई (Medical Scam)। आरोप है कि अस्पताल ने जाली मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर यह सर्जरी की। शिकायत सामने आने के बाद विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए। सिविल सर्जन द्वारा प्रस्तुत विस्तृत जांच प्रतिवेदन में कई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ।

जांच में क्या सामने आया ?
जांच रिपोर्ट के अनुसार अस्पताल ने आयुष्मान योजना का कथित रूप से दुरुपयोग किया (Healthcare Fraud)। महिला मरीज के इलाज के लिए हर्निया पैकेज के तहत बुकिंग की गई, जबकि वास्तव में गर्भाशय निकालने की सर्जरी (hysterectomy surgery) की गई।
कानूनी कार्रवाई भी शुरू
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का आयुष्मान योजना से निबंधन रद्द करने के साथ-साथ दंडात्मक कार्रवाई और कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह की लापरवाही या धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



