Monday, May 25, 2026
Homeराज्यAI से लेकर सड़क और हेल्थ सेक्टर तक निवेश की तैयारी, बिहार...

AI से लेकर सड़क और हेल्थ सेक्टर तक निवेश की तैयारी, बिहार को Industrial Hub बनाने की बड़ी पहल

Chief Secretary’s ‘Udyog Varta’ in Patna: बिहार को औद्योगिक हब (Bihar Industrial Hub) बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में पटना में ‘उद्योग वार्ता’ का सफल आयोजन किया गया, जिसमें देशभर के 11 प्रमुख निवेशकों (Investors Meeting Patna) ने भाग लिया। (Bihar Employment Opportunities)

AI, स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन जैसे अहम क्षेत्रों के प्रस्ताव

इस बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण और परिवहन जैसे अहम क्षेत्रों में निवेश से जुड़े कई बड़े प्रस्ताव सामने आए (Bihar Investment Meeting)। मुख्य सचिव ने सभी निवेशकों के व्यावसायिक प्रस्तावों (Chief Secretary Bihar Meeting) को विस्तार से सुना और बिहार में उद्योग स्थापित करने की दिशा में आ रही जमीनी बाधाओं को दूर करने पर गहन चर्चा की। मुख्य सचिव ने सभी निवेशकों की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के प्रधान सचिवों एवं सचिवों को को निर्देश दिया कि उद्योग स्थापित करने में आने वाली जमीनी बाधाओं को जल्द से जल्द दूर किया जाए और निवेशकों को हर संभव त्वरित सहयोग दिया जाए।

बैठक में तकनीक का LIVE प्रदर्शन

AION Pvt Ltd: कंपनी के निदेशक श्री करण हैरी धौल ने बताया कि उनकी संस्था एआई एनालिटिक्स (AI Analytics) और फोरकास्टिंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखती है। उन्होंने बिहार के बिजली विभाग के साथ मिलकर कार्य करने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा।

Zydex Industries Pvt Ltd: चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री हिमांशु अग्रवाल ने सड़कों को समय से पहले जर्जर होने (Premature degradation) से बचाने की अपनी उन्नत तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने अपनी कार्यप्रणाली को स्पष्ट करने के लिए मुख्य सचिव के समक्ष एक सजीव प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया।

Icon Communication: श्री अनुपम श्रीवास्तव ने ‘डाउनस्ट्रीम कम्युनिकेशन’ (Downstream Communication) मॉडल को अपनाते हुए राज्य में ‘जीविका’ (Jeevika) और स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्य करने का प्रस्ताव दिया।

Appycrown: सीईओ श्री ओम प्रकाश ने जानकारी दी कि उनकी कंपनी सेल्सफोर्स कंसल्टिंग (Salesforce consulting) और क्लाउड-बेस्ड एप्लिकेशन (Cloud-based app) निर्माण में कार्य करती है और वे तकनीकी सशक्तिकरण के लिए बिहार सरकार के साथ साझेदारी करने के इच्छुक हैं।

इन प्रमुख प्रस्तावों के अतिरिक्त, वार्ता में देश भर के कई अन्य प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें Tensor Analytics के सीईओ श्री धीरज सिंह, Riya Cabs and Trip के संस्थापक श्री अमित आर्य, Quess Corp Ltd के सीईओ श्री लोहित भाटिया, Sheel Biotech Ltd के चेयरमैन डॉ. एस. एन. चंदक, Kivisa Agro के सीईओ श्री नीरज कुमार, M/S S L Chemicals & Organics Pvt Ltd के निदेशक श्री ललित अग्रवाल और Raymed Group के एमडी श्री विभाश चंद्र शामिल थे।

बिहार में रोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

बैठक के दौरान कुछ निवेशकों ने यह निवेदन भी किया कि उनकी कंपनियों से संबंधित जो भी तकनीकी या प्रशासनिक समस्याएं आ रही हैं, उनका उद्योग विभाग द्वारा त्वरित गति से निवारण किया जाए। इस पर मुख्य सचिव ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। सरकार की इस पहल को बिहार में औद्योगिक माहौल मजबूत करने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular