CM Nitish Kumar’s Samriddhi Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने समृद्धि यात्रा के क्रम में मुंगेर जिले में चल रही विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की (Munger Development Review)। साफियाबाद हवाई अड्डा परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पनिकर ने प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं, सात निश्चय-2 की योजनाओं और सात निश्चय-3 (Saat Nishchay 3 Bihar) की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जिले में किए जा रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी (Bihar Government Schemes 2026)।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी को मालूम है कि 20 नवंबर, 2025 को राज्य में नई सरकार के गठन के कुछ ही दिनों बाद हमलोगों ने राज्य को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने हेतु सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया है। सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living) का मुख्य मकसद राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को और भी आसान बनाना है। इसे लेकर हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि सभी लोगों का सम्मान हो एवं उनका जीवन यापन आसान हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को क्रियान्वित करें ताकि बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार (Bihar Youth Jobs) देने का लक्ष्य रखा है (Bihar Employment Target 1 Crore)। राज्य में उद्योग लगाने और स्वरोजगार (Bihar Startup Policy) करने वालों को कई प्रकार की सुविधायें देकर सरकार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। बिहार में उद्योग लगाने के लिये उद्यमियों (Bihar Industry Investment Plan) को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जा रहा है, जिससे राज्य में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को काफी मदद मिलेगी। उद्योग लगाने के लिये सभी जिलों में सुविधायें दी जा रही हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बिहार में उद्योगों को और ज्यादा बढ़ावा मिले, बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर हों तथा उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिल सके एवं उनका भविष्य सुरक्षित हो। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप नीति बनाई गई है ताकि युवा अपना रोजगार शुरू कर सकें। हमारे राज्य के के युवा दक्ष और सक्षम हों इसके लिए हमलोग कार्य कर रहे हैं (Bihar Ease of Living Mission)।

समीक्षा बैठक में केंद्रीय पंचायती राज सह मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, गन्ना उद्योग एवं मुंगेर जिले के प्रभारी मंत्री श्री संजय कुमार, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त श्री प्रेम सिंह मीणा, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राकेश कुमार, मुंगेर के जिलाधिकारी श्री निखिल धनराज निप्पनिकर, पुलिस अधीक्षक श्री सैयद इमरान मसूद सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।




