Saturday, July 27, 2024
Homeबॉलीवुडबॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं Nysa Devgan? अजय देवगन ने किया...

बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं Nysa Devgan? अजय देवगन ने किया बड़ा खुलासा

  • अजय ने बेटी न्यासा देवगन पर दिया बयान
  • बॉलीवुड में एंट्री को लेकर अजय देवगन ने दिया बयान
  • बॉलीवुड में नहीं आएंगी तो क्या करेंगी न्यासा देवगन ?

बॉलीवुड में नेपोटिज़्म (NEPOTISM) को लेकर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं। जबकि, फिल्मी सितारे इस मुद्दे पर अलग-अलग राय रखते नज़र आए हैं। कुछ का मानना है कि नेपोटिज़्म उभरते कलाकारों के लिए श्राप की तरह है। जबकि, कुछ का मानना है कि अगर किसी अभिनेता का बेटा/बेटी एक्टिंग को अपना करियर बनाता है तो उसमें दिक्कत क्या है। ख़ैर, ये ऐसा विवाद है जो शायद ही कभी ख़त्म हो। लेकिन, इस विवाद के बीच दृश्यम पार्ट-2 (Drishyam 2) के प्रमोशन में जुटे अजय देवगन सुर्खियां बटोरते नज़र आ रहे हैं। दरअसल, प्रमोशन के दौरान फिल्म के मुख्य कलाकार अजय देवगन से पूछा गया कि क्या उनकी बेटी न्यासा भी फिल्में करेंगी या फिर फिल्में डायरेक्ट करेंगी।

न्यासा के फिल्मी डेब्यू पर क्या बोले अजय देवगन?

एक अंग्रेजी चैनल के साथ बातचीत में अजय देवगन ने कहा कि, ‘मेरी बेटी ने अबतक एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने को लेकर अपनी इच्छा ज़ाहिर नहीं की है। ये सबकुछ काल्पनिक (hypothetical) है।’ वैसे, अजय देवगन की बेटी न्यासा कुछ समय पहले ही सिंगापुर से पढ़ाई पूरी कर मुंबई लौटी हैं। जिसके बाद कई बार उन्हें दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए देखा गया है। इसी वजह से कयास लगाए जा रहे थे कि न्यासा भी एक्टिंग में ही अपने हाथ आज़माएंगी। लेकिन, अजय देवगन ने फिलहाल ऐसी किसी संभावना से इनकार कर दिया है।

न्यासा की एक्टिंग की जगह कहां है दिलचस्पी?

अजय देवगन की बेटी न्यासा को ट्रैवल करना और टीवी देखना बहुत पसंद है। इसके अलावा वो फिटनेस फ्रीक हैं और अपनी खूबसूरती को लेकर भी काफी सजग रहती हैं। उन्होंने, अपना पूरा लुक ही बदल डाला है। काजोल की मानें तो न्यासा खाली पेट दो से तीन ग्लास गरम पानी पीती हैं। इसके बाद उबले हुए अंडे, ताज़ा फल और ओट्स खाती हैं। यही वजह है कि वो पहले से कहीं ज़्यादा खूबसूरत दिखने लगी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular