आलिया भट्ट-रणबीर कपूर और बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर जैसे कई बॉलीवुड सितारे साल 2022 में पेरेंट्स बने हैं। हालांकि इन सितारों ने अपने बच्चों के चेहरे को मीडिया और फैंस की नजरों से छिपाकर रखा है। लेकिन एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी के चेहरे से पर्दा हटा दिया है। कुछ देर पहले एक्ट्रेस ने बेटी की तस्वीर शेयर की है, जिससे फैंस नजरें नहीं हटा पा रहे। वहीं इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी की दो प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। इनमें देवी एक हेडबैंड के साथ पेस्टल गुलाबी ड्रेस पहने हुए बेहद क्यूट लग रही है। तस्वीर में वो स्माइल देते हुए भी नजर आ रही है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने बेटी की वीडियो या तस्वीरें शेयर की हों। हालांकि उनमें देवी का चेहरा फैंस को नहीं दिखता था। लेकिन अब इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

पिछले साल नवंबर में बिपाशा और करण पेरेंट्स बने हैं। तब सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने बेटी को घर पर अकेले छोड़ने पर पैपराजी से मॉम गिल्ट होने की बात कही थी। इसपर भी फैंस ने उनका सपोर्ट भी किया था।