Saturday, July 27, 2024
HomeबॉलीवुडMisbehavior with Arijit Singh: अरिजीत सिंह के साथ लाइव शो में बदसलूकी,...

Misbehavior with Arijit Singh: अरिजीत सिंह के साथ लाइव शो में बदसलूकी, महिला फैन ने जोर से खींचा हाथ, चोटिल सिंगर ने फिर जो किया वो वायरल हुआ

सुपरहिट गानों (Superhit Songs) से बॉलीवुड (Bollywood) में धाक जमाने वाले जाने-माने सिंगर (Singer) अरिजीत सिंह (Arijit Singh) एक लाइव कॉन्सर्ट (Live concert) के दौरान घायल हो गए हैं। अरिजीत सिंह महाराष्ट्र (Maharashtra) के औरंगाबाद (Aurangabad) में एक लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे। सभी अरिजीत सिंह की परफॉरमेंस को इंजॉय (Enjoy) कर रहे थे। इसी दौरान फैंस ने अरिजीत से हाथ मिलने की कोशिश की, तो अरिजीत सिंह ने भी हाथ आगे बढ़ाया। इसी दौरान एक महिला फैन (Female Fan) ने उसका हाथ काफी जोर से खींच लिया। जिससे उनका संतुलन बिगड़ा और वो चोटिल (Injured) हो गए।

लाइव कॉन्सर्ट में अरिजीत सिंह के साथ बदसलूकी

हालांकि इस हरकत पर भी अरिजीत सिंह ने आपा नहीं खोया वो शांत रहे और शांति से ही अपनी बात समझाई। अरिजीत सिंह के इस अंदाज ने फैंस के दिल को छू लिया। लोग अरिजीत सिंह के इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। अरिजीत सिंह ने महिला फैन से कहा कि..

'आप मुझे खींच रहे हैं, प्लीज स्टेज पर आ जाइए। मैं स्ट्रगल कर रहा हूं, ठीक है। आपको ये समझना होगा। आप यहां इंजॉय करने के लिए हैं, कोई समस्या नहीं है। लेकिन अगर मैं गाना नहीं गा पाऊंगा तो आप इंजॉय नहीं कर पाएंगे। आप मुझे ऐसे खींच रहे हैं, अब मेरे हाथ कांप रहे हैं। मैं अपना हाथ नहीं हिला सकता। क्या मैं चला जाऊं?'
अरिजीत सिंह का लाइव कॉन्सर्ट

इस कॉन्सर्ट के बाद अरिजीत सिंह हाथ में बैन्डेज बांधे नजर आए। महिला फैन की बदसलूकी से उनके हाथ में चोट लग गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular