Saturday, July 27, 2024
HomeबॉलीवुडPriyanka Chopra's daughter: प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा,...

Priyanka Chopra’s daughter: प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा, फैंस बोले पापा निक की कार्बन कॉपी है क्यूट मालती

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती की झलक तो दिखाती रहती हैं, मगर कभी चेहरा नहीं दिखाया। लेकिन आखिरकार वो दिन आ ही गया जब प्रियंका चोपड़ा ने बेटी के चेहरे के दीदार फैंस को करा दिए। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी बेटी मालती मैरी का चेहरा साफ-साफ दिख रहा है। अब एक्ट्रेस ने ऑफिशियली बेटी के दीदार फैंस को कराए हैं या फिर ये गलती से हो गया, ये तो मालूम नहीं, मगर मालती का क्यूट चेहरा सामने आते ही ये सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो गया।

मालती का चेहरा देखते ही सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई, कई तो मालती मैरी को पापा निक जोनस की कार्बन कॉपी कह रहे हैं तो कईयों को मालती में प्रियंका चोपड़ा की झलक दिख रही है। एक यूजर ने लिखा ि आखिरकार बेबी की झलक दिखने को मिली, बेहद प्यारी है। तीसरे ने लिखा, ये फैमिली बेहद प्यारी है. ऐसे ही प्रिंयका के इस पोस्ट पर फैंस ने हार्ट इमोजी की बरसात कर दी है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 2018 में 1 और 2 दिसंबर को ईसाई और हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी की थी। प्रियंका ने पिछले साल सरोगेसी के जरिए मां बनने की न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। जिसके बाद से ही फैंस इंतजार कर रहे थे, कि प्रियंका क्यूट मालती का चेहरा कब दिखाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular