Saturday, July 27, 2024
HomeबॉलीवुडShah Rukh Khan visits Mata Vaishno Devi Shrine: माता वैष्णो देवी के...

Shah Rukh Khan visits Mata Vaishno Devi Shrine: माता वैष्णो देवी के दरबार में शाहरुख की प्रार्थना…”हे मां, ‘पठान’ को हिट कराना”

शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियों में शाहरुख माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पवित्र गुफा की ओर जाते नज़र आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में शाहरुख को पहचान पाना बहुत मुश्किल है, क्योंकि उन्होंने अपना चेहरा पूरी तरह से कवर रखा था। शाहरुख खान ने काले रंग की हुडी पहनने के साथ अपने चेहरे पर मास्क भी लगा रहा था। दरअसल, शाहरुख नहीं चाहते थे कि कोई उन्हें पहचान पाए और भीड़ की वजह से अव्यवस्था फैल जाए। वो चुपचाप मां के दर्शन कर वापस आना चाहते थे। लिहाज़ा, उन्होंने अपने चेहरे को छुपा कर रखना ही उचित समझा।

पहले उमरा, अब पूजा… ‘पठान’ के लिए शाहरुख की दुआ

शाहरुख ख़ान का अचानक माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचा जाना ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि सभी को चौंका गया। दरअसल, किंग खान के माता के दरबार में हाज़िरी लगाने के पीछे उनकी आने वाली फिल्म पठान (Pathan) है। लंबे समय बाद शाहरुख पठान के ज़रिए रुपहले पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में दिखेंगे। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। वो चाहते हैं कि उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो और दर्शकों को पसंद आए। लिहाज़ा, उन्होंने इस फिल्म को बनाने में जितनी मेहनत की है, उतनी ही मेहनत प्रोमोशंस के साथ-साथ दुआएं मांगने में भी कर रहे हैं। माता वैष्णो देवी के दर्शन कर अपनी फिल्म की कामयाबी की प्रार्थना करने से पहले शाहरुख सऊदी अरब भी गए थे, जहां उन्होंने उमरा किया था। शाहरुख सऊदी अरब में हुए RED SEA इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मक्का जाकर मुसलमानों के सबसे पवित्र स्थल काबा का दीदार और उमरा भी किया था। उनके उमरा करने की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल भी हुई थीं।

हर धर्म का सम्मान करते हैं ‘किंग खान’

शाहरुख खान भले ही मुस्लिम समाज से आते हों, लेकिन, हर धर्म का सम्मान करते हैं। वो ईद मनाते हैं, तो गणेश पूजा और दिवाली भी मनाते हैं। उन्होंने गौरी खान से शादी की है जो हिंदू हैं। जबकि, कई बार उन्होंने कहा है कि, उनके घर में एक ही जगह पर गीता और कुरान रखी हुई है। एक इंटरव्यू में तो जब पत्रकार ने उन्हें कहा कि मान लीजिए आप शेखर कृष्ण होते तो ? इस पर किंग खान ने बीच में टोकते हुए कहा था, ”शेखर राधा कृष्ण एसआरके”।

@iamsrk

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular