Wednesday, September 16, 2026
Homeदेशजब वर्दी ने कर दिया वर्दी को कैद…! यूथ कांग्रेस के नेताओं...

जब वर्दी ने कर दिया वर्दी को कैद…! यूथ कांग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारी पर ड्रामा, 21 घंटे तक उलझी रही दिल्ली और शिमला पुलिस, जानिए सिलसिलेवार क्या-क्या हुआ?

Delhi Shimla Police Controversy: AI इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस होकर प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस को खबर मिली कि इनमें से यूथ कांग्रेस के 3 नेता शिमला में हैं, जिन्हें दबोचने के लिए दिल्ली पुलिस शिमला के लिए रवाना तो हो गई, मगर वक्त पर लौट न सकी। क्योंकि दिल्ली पुलिस यूथ कांग्रेस के नेताओं को ले जाने आई थी, तो आरोप है कि शिमला पुलिस बचाव में मुस्तैद थी।

दिल्ली और शिमला पुलिस के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा

सौ. सोशल मीडिया पोस्ट

दरअसल तीनों नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में तो ले लिया था, मगर जैसे ही पुलिस शोघी बैरियर पर पहुंची,यहां हिमाचल प्रदेश की पुलिस के साथ अधिकार क्षेत्र को लेकर टकराव हो गया। NH-5 पर ये हाई वोल्टेज ड्रामा शुरु हुआ तो फिर इसने खत्म होने का नाम ही नहीं लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस की एक गाड़ी तक जब्त कर दी। और NH-5 पर जांच में शामिल होने के लिए कहा। शिमला पुलिस ने इस मामले में अलग FIR दर्ज कर रखी थी, इस मामले में पूछताछ करना चाहती थी। ये कानून कवायद चलते-चलते 21 घंटे बीत गए। आखिरकार जब्ती मेमो सौंपे जाने के बाद विवाद थम सका। कल की गई दिल्ली पुलिस आज सुबह 6 बजे के करीब शिमला से निकल पाई।

राहुल गांधी ने फिर बोला सरकार पर हमला

तीनों आरोपियों में दो आरोपी यूपी के हैं, जबकि एक आरोपी मध्य प्रदेश का है। हिरासत में लिया गया सौरभ सिंह अमेठी का रहने वाला है, अरबाज खान अमेठी और सिद्धार्थ मध्य प्रदेश का रहने वाला है। तीनों पर दिल्ली में हुए AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप है। पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। यूथ कांग्रेस के इन नेताओं को बब्बर शेर बताने वाले राहुल गांधी ने इन सभी मामलों को लेकर एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular