Monday, May 25, 2026
Homeदेशइजराइल में गूंजा I LOVE MY INDIA SONG, पीएम मोदी ने खड़े-खड़े...

इजराइल में गूंजा I LOVE MY INDIA SONG, पीएम मोदी ने खड़े-खड़े सुना पूरा गाना, बोले भारत और इज़राइल के बीच अटूट संबंधों का उत्सव

PM Modi in Israel: पीएम मोदी का आज इजराइल दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान इजराइल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सभी भारतवासियों के दिल को छू लिया है। पीएम मोदी के सम्मान में दिव्यांग कलाकारों ने ऐसा गीत गाया, कि पीएम मोदी खड़े-खड़े इस गीत को सुनते रहे। दिव्यांगों के एक ग्रुप ने पीएम मोदी को “आई लव माय इंडिया” गीत की एक शानदार प्रस्तुति पेश की, जिसमें भारतीय मूल के यहूदी और इजरायली नागरिक एक साथ आए।

पीएम मोदी ने इस प्रस्तुति को भारत और इज़राइल के बीच साझा विरासत और अटूट संबंधों का सुंदर उत्सव बताया। पीएम मोदी ने अपने अकाउंट से इस प्रस्तुति को साझा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular