दिल्ली में युवा जज की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव, आत्महत्या या कुछ और?

0
52
सांकेतिक तस्वीर

राजधानी दिल्ली से दुखद खबर सामने आई है। कड़कड़डूमा कोर्ट (Karkardooma Court judge) से जुड़े युवा न्यायिक अधिकारी अमन कुमार शर्मा अपने ग्रीन पार्क स्थित आवास पर मृत पाए गए (Delhi judge death)। सूचना मिलने पर सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अमन कुमार शर्मा, मृतक जज (फाइल फोटो)

पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 1:45 बजे पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें जज की ग्रीन पार्क स्थित अपने आवास पर बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को मृतक का बहनोई बताया। मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों का इंतजार किया जा रहा है।

2021 में जज बने थे अमन कुमार शर्मा

अमन कुमार शर्मा वर्ष 2021 में दिल्ली न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे। उन्होंने सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे से विधि की पढ़ाई की थी। वर्तमान में वे कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) में सचिव पद पर तैनात थे।
इस घटना से न्यायिक जगत और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना के पीछे कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here