Saturday, July 27, 2024
Homeदेशकोश्यारी ने राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा, उद्धव गुट ने मनाया जश्न।...

कोश्यारी ने राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा, उद्धव गुट ने मनाया जश्न। जानिए किन 13 राज्यों के राज्यपाल बदले गए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए 13 नए राज्यपालों की नियुक्ति की। राष्ट्रपति द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में लिखा है कि अब कौन किस प्रदेश का राज्यपाल होगा।

- ले. जनरल केटी परनाइक    अरुणाचल प्रदेश 
- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य          सिक्किम 
- सीपी राधाकृष्णन               झारखंड 
- शिव प्रताप शुक्ला               हिमाचल प्रदेश 
- एस अब्दुल नजीर                आंध्र प्रदेश  
- गुलाब चंद कटारिया             असम 

ऊपर की गई नियुक्तियों के अलावा कुछ मौजूदा राज्यपालों के राज्यों को बदल दिया गया है। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइकये को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ) बी डी मिश्रा (सेवानिवृत्त) लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त किए गए हैं।

भगत सिंह कोश्यारी, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बाद शिवसेना का उद्धव ठाकरे गुट रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने से खुश नजर आया। जनवरी में भगत सिंह कोश्यारी ने कहा था कि, वो महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा देना चाहते हैं और पढ़ने-लिखने में समय देना चाहते हैं। कोश्यारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर उनकी टिप्पणी को लेकर हुए विवाद के बाद इस्तीफा देने की इच्छा जताई थी। महाराष्ट्र के नए राज्यपाल की नियुक्ति की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया, “महाराष्ट्र के लिए बड़ी जीत! महाराष्ट्र विरोधी राज्यपाल का इस्तीफा आखिरकार स्वीकार कर लिया गया है।

सोशल मीडिया पोस्ट

जनवरी में राजभवन द्वारा जारी बयान में राज्यपाल कोश्यारी ने कहा था,संतों, समाज सुधारकों और बहादुर सेनानियों की भूमि महाराष्ट्र जैसे महान राज्य के राज्य सेवक या राज्यपाल के रूप में सेवा करना मेरे लिए एक परम सम्मान और सौभाग्य की बात थी। उन्होंने कहा…

''पिछले 3 वर्षों के दौरान महाराष्ट्र के लोगों से मिले प्यार और स्नेह को मैं कभी नहीं भूल सकता। माननीय प्रधानमंत्री की हाल की मुंबई यात्रा के दौरान, मैंने उन्हें सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य गतिविधियों में बिताने की अपनी इच्छा से अवगत कराया है। मुझे हमेशा माननीय प्रधानमंत्री से प्यार और स्नेह मिला है और मुझे इस संबंध में भी प्राप्त होने की उम्मीद है।''
पूर्व न्यायाधीश अब्दुल नज़ीर

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस नज़ीर बने आंध्र प्रदेश के नए राज्यपाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार, 12 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया। जस्टिस नज़ीर, जिन्हें 2017 में कर्नाटक उच्च न्यायालय से शीर्ष अदालत में पदोन्नत किया गया था, 4 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त हुए थे। सुप्रीम कोर्ट में अपने कार्यकाल के दौरान, वो उन पीठों का हिस्सा थे, जिन्होंने भारत के हालिया इतिहास में कुछ सबसे महत्वपूर्ण मामलों का फैसला किया, जैसे अयोध्या विवाद से लेकर निजता के अधिकार का मामला और ट्रिपल तलाक मामला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular