Saturday, July 27, 2024
Homeदेशराहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर क्यों इमोशनल हुईं सोनिया ?

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर क्यों इमोशनल हुईं सोनिया ?

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा को कोविड संक्रमण से जोड़ा गया, राहुल गांधी की यात्रा को नाकाम करार दिया गया, लेकिन, वो चलते-चलते देश की राजधानी दिल्ली पहुंच गए। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने बदरपुर बॉर्डर के रास्ते दिल्ली में प्रवेश किया, और जैसे ही दिल्ली में अपने कदम रखे कांग्रेस में मानो एक नई ऊर्जा का संचार हो गया। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के तमाम नेता कदमताल करने लगे। यही नहीं राहुल गांधी की मां और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) भी अपने बेटे के साथ भारत जोड़ो यात्रा में पैदल मार्च करती नज़र आईं। जबकि, बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) भी राहुल के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती दिखीं। राहुल गांधी ने मां सोनिया गांधी के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, ‘जो मोहब्बत इनसे मिली है, वही देश में बांट रहा हूं। ‘तस्वीरों में राहुल गांधी मां सोनिया को गले लगाते दिखे।

सोनिया ने राहुल से पूछा…बेटा तुम्हें ठंड नहीं लग रही?

सोनिया और राहुल गांधी की तस्वीर ही बयां कर देते है कि सियासत एक तरफ और मां बेटे का प्यार एक तरफ। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली में राहुल गांधी से भारत जोड़ो के दौरान मिलने पर सोनिया गांधी मने उनसे गले लगकर उनका हाल जाना। यही नहीं उन्होंने राहुल गांधी से सवाल से किया की, तुम सिर्फ टी-शर्ट पहने हुए हो, क्या तुम्हें ठंड नहीं लग रही। इसके जवाब में राहुल गांधी मुस्कुराए और मां को प्यार से गले लगा लिया। हालांकि, सोनिया गांधी ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मास्क पहन रखा था, लेकिन उनकी आंखें बता रही थीं कि वो बेटे से गले लगकर भावुक हो गई हैं।

वैसे ये दूसरी बार था जब सोनिया गांधी राहुल के भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल हुई थीं। इससे पहले अक्टूबर में भी वो भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं। उस वक्त यात्रा कर्नाटक में थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान जब वो राहुल से मिली थीं तो उन्होंने राहुल की दाढ़ी की तरफ इशारा करते हुए पूछा था कि ये कब कटेगी। इस पर राहुल ने इशारा करते हुए जवाब दिया था कि अभी कुछ कह नहीं सकते। इसके बाद दोनों मां-बेटे हंसकर गले मिले और यात्रा में चल दिए।

अबतक कितने किलोमीटर चले राहुल गांधी ?

  • कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई यात्रा ने अब तक 9 राज्यों का सफर तय किया है।
  • तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा से होकर गुजरी यात्रा।
  • राहुल और उनके सहयोगी करीब तीन हजार किमी की यात्रा पूरी कर चुके हैं।
  • कुल 150 दिन में भारत जोड़ो यात्रा को 12 राज्यों में 3 हजार 570 किमी की दूरी पैदल तय करना है।
  • यात्रा पूरी करने के लिए राहुल को अब सिर्फ 570km का सफर तय करना है।
  • राहुल गांधी इस दौरान तीन राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से गुजरेंगे।
  • राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर (शनिवार) की रात से 9 दिन के रेस्ट पर रहेगी।
  • इसके बाद 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में यात्रा की शुरुआत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular