Saturday, July 27, 2024
Homeदेशसीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को कहा कम पढ़ा लिखा और...

सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को कहा कम पढ़ा लिखा और भ्रष्ट, देखिए मिले कैसे-कैसे जवाब

राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द होने के मुद्दे को पूरा विपक्ष भुनाने में जुट गया है। विपक्षी दल इस बहाने पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला। पीएम मोदी को इतिहास का सबसे भ्रष्ट और सबसे कम पढ़ा लिखा प्रधानमंत्री बताया

अरविंद केजरीवाल यहीं नहीं रूके। उन्हें इस जंग को सिर्फ कांग्रेस की नहीं देश को बचाने की जंग बताया। और पीएम मोदी को तानाशाह और अहंकारी कहा।

सीएम केजरीवाल के इन आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ ने अरविंद केजरीवाल के बयान का समर्थन किया, मगर ज्यादातर लोगों ने अरविंद केजरीवाल की जमकर बखिया उधेड़ दी। किसी ने केजरीवाल को सबसे बड़ा झूठा, ठग और पलटीमार बताया तो किसी ने पढ़ा लिखा गंवार।

एक यूजर ने अरविंद केजरीवाल के दो बयानों को दिखाया है, जो कि एक 2013 का है और दूसरा 2023 का।

सोशल मीडिया पोस्ट

एक यूजर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रोफाइल शेयर की है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर तंज किया है कि बताइए आप के भगवंत मान कितना पढ़े लिखे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular