Saturday, July 27, 2024
Homeदेश'2024 में कांग्रेस करेगी सरकार का नेतृत्व', खड़गे का दावा पचा पाएंगे...

‘2024 में कांग्रेस करेगी सरकार का नेतृत्व’, खड़गे का दावा पचा पाएंगे PM बनने का सपना देख रहे विपक्षी नेता?

कांग्रेस एक विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करेगी जो 2024 के राष्ट्रीय चुनावों में BJP को हरा देगी। ये दावा किसी और ने नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया है। खड़गे ने कहा है कि 137 साल पुराना संगठन इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर राजनीतिक दल के साथ बातचीत कर रहा है। नागालैंड में एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि…

''मोदी ने कई बार कहा है, मैं अकेला आदमी हूं जो देश का सामना कर सकता हूं। कोई अन्य व्यक्ति मुझे छू नहीं सकता। कोई लोकतांत्रिक आदमी ऐसा नहीं कहता। आप लोकतंत्र में हैं, आपको याद रखना चाहिए कि आप निरंकुश नहीं हैं। आप तानाशाह नहीं हैं। आप लोगों द्वारा चुने गए हैं और लोग आपको सबक सिखाएंगे।''

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, ‘2024 में केंद्र में गठबंधन सरकार आएगी, जिसका नेतृत्व कांग्रेस करेगी। हम दूसरी पार्टियों से बात कर रहे हैं क्योंकि नहीं तो लोकतंत्र और संविधान चला जाएगा।’ उन्होंने कहा कि, चाहे 100 मोदी और शाह आ जाएं, इस बार बीजेपी सरकार नहीं बना पाएगी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर पुराना राग भी अलापा, और कांग्रेस को देशभक्त पार्टी साबित करने की कोशिश की।

''हमारे लोगों ने आजादी पाने के लिए अपनी जान दी है। बताओ किसी बीजेपी नेता को आजादी के लिए फांसी हुई है, या आजादी की लड़ाई लड़ी है? जेल गया है? इसके बजाय, एक व्यक्ति जो स्वतंत्रता लाया, महात्मा गांधी, उन्होंने उसे मार डाला। और ऐसे लोग देशभक्ति की बात कर रहे हैं?''

बीजेपी पर कांग्रेस अध्यक्ष का हमला ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस पूर्वोत्तर में बीजेपी और उसके सहयोगियों के खिलाफ कड़ी लड़ाई की तैयारी कर रही है। मेघालय और नागालैंड में सोमवार को मतदान होगा। खेकाशे सुमी द्वारा उम्मीदवारी वापस लेने के बाद, नागालैंड विधानसभा चुनाव में कुल 183 उम्मीदवार मैदान में होंगे। राज्य में मतदाताओं की संख्या 13,17,632 है, जिनमें से 661489 पुरुष मतदाता हैं, और 656143 महिलाएं हैं। वहीं त्रिपुरा, जहां पिछले सप्ताह मतदान हुआ था, वहां कांग्रेस को अपने लंबे समय के प्रतिद्वंद्वी वाम दलों के साथ जीत की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular