Saturday, July 27, 2024
HomeदेशBJP appoints new state chiefs: विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बदले गए प्रदेश...

BJP appoints new state chiefs: विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बदले गए प्रदेश अध्यक्ष, सुनील जाखड़ से लेकर बाबूलाल मरांडी को मिला मौका, जानिए किन राज्यों के भाजपा प्रमुख बदले गए

आगामी विधानसभा चुनावों (Assembly elections) को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को तेलंगाना (Telangana), पंजाब (Punjab) और झारखंड (Jharkhand) के लिए राज्य प्रमुखों की नियुक्ति की। जहां सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) को पंजाब (Punjab) की जिम्मेदारी मिली है, वहीं बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) झारखंड इकाई की जिम्मेदारी संभालेंगे। एनटी रामा राव की बेटी दग्गुबाती पुरंदेश्वरी (Daggubati Purandeswari), सोमू वीरराजू की जगह आंध्र प्रदेश भाजपा की नई प्रमुख बनेंगी।
जी किशन रेड्डी (G Kishan Reddy) को तेलंगाना का बीजेपी प्रमुख बनाया गया है, जहां इस साल चुनाव होंगे। जी किशन रेड्डी की नियुक्ति से संकेत मिलता है कि उन्हें मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) से पर्यटन मंत्रालय (Tourism Ministry) त्यागना होगा। रेड्डी तेलंगाना में बंदी संजय कुमार की जगह लेंगे।
जी किशन रेड्डी
सुनील जाखड़ पंजाब के नए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी कुमार शर्मा (Ashwani Kumar Sharma) की जगह लेंगे। मई 2022 में नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को राज्य प्रमुख बनाए जाने के बाद कांग्रेस (Congress) पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक सुनील जाखड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे। 
सुनील जाखड़
झारखंड में बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर दीपक प्रकाश से कमान संभालेंगे। बाबूलाल मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री थे। उन्होंने 2006 में अपने खुद के संगठन झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) (Jharkhand Vikas Morcha (Prajatantrik) की स्थापना की। बाद में उन्होंने 2020 में अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय कर दिया।
बाबूलाल मरांडी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular