Saturday, July 27, 2024
HomeदेशBudget 2023: बजट में आम आदमी के लिए क्या है, जानिए क्या...

Budget 2023: बजट में आम आदमी के लिए क्या है, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा?

जिस बजट का इंतजार हर आम से लेकर खास शख्स कर रहा था, वो इंतजार खत्म हो गया है। अब पूरा बजट जनता के सामने है और इसका गुणा-गणित भी निकाला जाने लगा है। वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण का ये 5वां बजट है, इसके साथ ही 2024 के आम चुनाव से पहले ये मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों के लिए कई घोषणाएं की गई। लेकिन यहां सवाल बड़ा ये है कि आम आदमी के लिए बजट कैसा रहा। उसकी जेब पर किन चीजों ने बोझ डाला और कितनी राहत मिली। तफ्शील से जानिए कि क्या कुछ सस्ता हुआ और क्या महंगा?

बजट में क्या हुआ सस्ता?

  • खिलौने, साइकिल और ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे
  • देसी मोबाइल फोन और TV सस्ते होंगे
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल भी सस्ते होंगे
  • कुछ मोबाइल फोन और कैमरे भी सस्ते होंगे
  • बैटरी पर आयात शुल्क घटेगा
  • सीमा शुल्क 13 फीसदी किया गया

बजट में क्या हुआ महंगा?

  • चांदी के बने गहने और बर्तन महंगे होंगे
  • घरों की इलेक्ट्रिक चिमनियां महंगी होंगी
  • सिगरेट पर टैक्स बढ़ाया गया, लिहाजा ये महंगी होगी
  • सोना, चांदी और प्लेटिनम भी महंगा होगा

महिलाओं और बुजुर्गों को क्या मिला?

  • महिलाओं के लिए नई बचत योजना का ऐलान
  • महिला बचत योजना में 2 लाख निवेश की छूट
  • महिला सम्मान योजना 2024 तक चलेगी
  • बुजुर्गों की बचत की लिमिट बढ़ाई गई
  • बुजुर्गों की बचत का दायरा अब 30 लाख
  • IFSC एक्ट में भी बदलवा किए जाएंगे
  • RBI एक्ट में बदलाव किया जाएगा

बजट की दूसरी बड़ी बातें भी जानिए

  • महामारी से प्रभावित MSME को राहत दी जाएगी। संविदागत विवादों के निपटान के लिए स्वैच्छिक समाधान योजना लाई जाएगी।
  • पीएम आवास योजना के खर्च को 66% बढ़ाकर 79,000 करोड़ किया जा रहा है
  • 157 नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे
  • पंचायत स्तर पर लाइब्रेरी बनाने की योजना
  • बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किया जाएगा
  • पुराने वाहनों को बदलने के लिए राज्यों को आर्थिक सहायता दी जाएगी
  • रेलवे पर 2.4 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, 50 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे
  • KYC की प्रक्रिया को आसान किया जाएगा
  • युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि त्वरक कोष की स्थापना की जाएगी
  • बजट में किसान सम्मान निधि के तहत 2.2 लाख करोड़ दिए गए
  • कृष ऋण का लक्ष्य बढ़ाकर 20 लाख करोड़ किया गया
  • मत्स्य संपदा की नई उपयोजना में 6000 करोड़ का निवेश किया जाएगा
  • 50 अतिरिक्त एयरपोर्ट, हेलिपैड, वाटर एयरोड्रोम का नवीनीकरण किया जाएगा
  • डिजिटल पेमेंट 70 प्रतिशत बढ़ा
  • कंपनी एक्ट के तहत प्रोसेसिंग सेंटर बनेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular