Saturday, July 27, 2024
HomeदेशGujrat makes AAP a National Party: गुजरात से मिली AAP को सौगात,...

Gujrat makes AAP a National Party: गुजरात से मिली AAP को सौगात, राष्ट्रीय पार्टी बनने का गौरव हासिल।

गुजरात चुनाव में भले ही आम आदमी पार्टी को सिर्फ 5 सीटें मिलीं हों, लेकिन उसे करीब 13 प्रतिशत वोट मिले हैं। लिहाज़ा, AAP ने नेशनल पार्टी का दर्जा हासिल करने की योग्यता भी पूरी कर ली है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री बेहद जोश में हैं और आम आदमी पार्टी को जवान पार्टी बताते हुए 10 साल में ही राष्ट्रीय पार्टी बनने पर गुजरात की जनता का आभार जताया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, ”देश में चंद पार्टियां हैं, महज़ 10 साल में, एक जवान पार्टी, 2 राज्यों में सरकार, लोग दांतों तले उंगलिया दबा लेते हैं, गुजरात के लोगों को धन्यवाद करता हूं।” केजरीवाल ने अपनी पार्टी को जवान बताया और 10 साल में ही रिकॉर्ड बनाने वाली पार्टी बताया।

@AamAadmiParty

लेकिन बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने एक बयान में केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि AAP आंखों में धूल झोंकने का काम करती है। वैसे, आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी बनने का जो मुकाम 10 साल में हासिल किया, उसे दूसरी कई पार्टियों ने दो से छह साल में ही हासिल कर चुकी हैं।

भारतीय जनसंघ 2 साल में राष्ट्रीय पार्टी बनी

NCP 3 साल में राष्ट्रीय पार्टी बनी

NPP 6 साल में राष्ट्रीय पार्टी बनी

नेशनल पार्टी बनने के लिए नियमों के मुताबिक किसी राजनीतिक दल के पास 4 राज्यों में राज्य स्तरीय पार्टी की मान्यता होनी चाहिए। विधानसभा चुनाव में 6 % वोट होना चाहिए। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए किसी दल के पास कम से कम 3 राज्यों में दो प्रतिशत लोकसभा सीटें होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular