Saturday, July 27, 2024
HomeदेशHeavy Rainfall: पहाड़ में बारिश ने ले ली करीब 100 लोगों की...

Heavy Rainfall: पहाड़ में बारिश ने ले ली करीब 100 लोगों की जान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में रेड अलर्ट, मलबे में दबा मंदिर और टूरिस्ट कैंप, देखिए दहलाने वाले वीडियो

भारी बारिश (Heavy Rainfall) की वजह से पहाड़ों का हाल बेहाल है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) में मानो प्रलय आया हुआ है। पिछले तीन दिनों से बादलों से घिरे मंडी (Mandi) जिले में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। सोलन (Solan) जिले में 7 लोगों की मौत होने की सूचना है। जबकि, पर्यटकों के फेवरेट डेस्टिनेशन शिमला (Shimla) के समरहिल इलाके के शिव मंदिर में लैंडस्लाइड की वजह से बड़ा हादसा हुआ। यहां हुए लैंडस्लाइड (Landslide) में 25 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। चश्मदीदों के मुताबिक मंदिर (Temple) पर पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर गिर पड़ा, जिसकी वजह से लोग दब गए। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने घटनास्थल का जायजा लिया। 
सोशल मीडिया पोस्ट
नाहन (Nahan) के कंडईवाला में रविवार देर शाम को बादल फटने से 50 घरों में मलबा भर गया। वहीं हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण तो किया जाएगा, लेकिन राजभवन में एट-होम कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों तक मॉनसून इसी तरह सक्रिय रहेगा। हिमाचल के ज़्यादातर इलाकों में भारी बारिश की वजह से नदियां, नाले उफान पर रहेंगे। शिमला-चंडीगढ़ मार्ग सहित कई सड़कें बंद हैं। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और लगातार बारिश की वजह से अबतक कुल 51 लोगों की जान जा चुकी है
सोशल मीडिया पोस्ट

उत्तराखंड में भी मूसलाधार आफ़त

पिछले कुछ घंटों में उत्तराखंड (Uttarakhand) में तीन लोगों की मौत हो गई और 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। एक स्थानीय कॉलर द्वारा सूचित किया गया कि पौड़ी (Pauri) के ग्राम जोगियाना, मोहनचट्टी में अतिवृष्टि से भूस्खलन होने पर नाईट लाइफ पैराडाइज कैम्प उसकी चपेट में आ गया। जानकारी के मुताबिक कैम्प में शायद कुछ लोगों दबे हैं। पुलिस कंट्रोल रूम पौड़ी द्वारा SDRF कंट्रोल रूम को सूचित किया गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस बल के साथ ही SDRF टीम भी रेस्क्यू के लिए घटनास्थल की ओर रवाना हुईं। रेस्क्यू टीमों को मूसलाधार वर्षा और जगह-जगह मलबे से मार्ग बाधित होने के कारण घटनास्थल तक पहुचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि कैम्प में लगभग 6 लोग रुके हुए थे, जिनमे से एक 10 साल बच्ची को बचा लिया गया है, जबकि एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। अन्य 4 लोगों की मलबे में दबे होने की आशंका है। ये सभी लोग हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी बताये जा रहे हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीर
ऋषिकेश (Rishikesh)में गंगा (Ganga) नदी उफान पर है। उत्तराखंड सरकार ने बाढ़ के मद्देनजर जिलाधिकारियों और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सहायता के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने देहरादून (Dehradun) और नैनीताल (Nainital) समेत 6 जिलों में भारी बारिश (Rain) का रेड अलर्ट जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular